{"_id":"ed0e9cb8-1ed9-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"vivian-richards-to-team-up-with-shane-warne-as-melbourne-mentor-in-big-bash","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिचर्ड्स मेलबर्न स्टार टीम के मेंटोर बनेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रिचर्ड्स मेलबर्न स्टार टीम के मेंटोर बनेंगे
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Fri, 26 Oct 2012 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट इंडीज के पूर्व बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स बिग बैश ट्वंटी-20 टूर्नामेंट में शेन वार्न की कप्तानी वाली मेलबर्न स्टार टीम के मेंटोर बनेंगे। 60 वर्षीय रिचर्ड्स को अपने टीम स्टाफ से जोड़ने के लिए वार्न ने उनसे संपर्क किया था। बिग बैश लीग दिसंबर में शुरू हो रही है जबकि जनवरी से वेस्ट इंडीज टीम आस्ट्रेलिया के दौरे पर होगी जहां रिचर्ड्स कमेंटेटर की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
मेलबर्न स्टार टीम के प्रवक्ता ने कहा, ‘मेलबर्न स्टार टीम के लिए बतौर मेंटोर की भूमिका के लिए हमारी रिचर्ड्स और उनके मैनेजमेंट से बात चल रही है। यदि हम उनकी सेवाएं प्राप्त कर सके तो वह हमारी टीम के लिए बेहद अहम साबित होंगे।’
विज्ञापन