फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vivian richards say virat kohli is my favorite

रिचर्ड्स बोले, मैं कोहली की मदद करने को तैयार हूं

Mon, 06 Jul 2015 11:22 AM IST
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
vivian richards say virat kohli is my favorite

महान कैरिबियाई बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का कहना है कि वह टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली की मदद करने को तैयार है। बशर्ते बीसीसीआई उन्हें न्यौता दे वह टीम इंडिया को अपनी सेवाएं जरुर देंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोहली टीम इंडिया का भविष्य है और पूरा यकीन है कि कोहली के जिम्मे टीम इंडिया का भविष्य बेहद उज्जवल है। वह आगे कहते हैं कि कोहली और धोनी में काफी फर्क है।
विज्ञापन


बकौल रिचर्ड्स, "धोनी और कोहली की कप्तानी का तरीका अलग-अलग है। धोनी मैदान में अपनी कूल छवि के लिए जाने जाते है, वहीं कोहली मैदान में अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, " कोहली की बल्लेबाजी को और बेहतर बनाने के लिए मैं उनकी मदद करना चाहते है। हर मैच में वह सीखने की कोशिश करते हैं यही उन्हें खास बनाती है। अगर बीसीसीआई कहे तो वह कोहली की बल्लेबाजी में मदद करने को भी तैयार है।"

"मैदान पर कोहली का आक्रामक रवैया ‌सही"

vivian richards say virat kohli is my favorite

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी शैली से खासे प्रभावित हैं। रिचर्ड्स का कहना है कि मैदान पर कोहली की आक्रामकता को लेकर आलोचना नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह उनकी विशेषता है और इस पर उनका नियंत्रण है।

एक साक्षात्कार के दौरान रिचर्ड्स ने कहा, मुझे विराट के रवैये में कुछ भी गलत दिखाई नहीं देता। वह धोनी से अलग है। मेरा मानना है कि यदि आप मैदान पर जूनुन और आक्रामकता दिखाते हैं तो यह आपकी मैच की विशेषता होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "मुझे वह लोग पसंद हैं जो अच्छी तरह फाइट करें जिनमें से विराट एक है। भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्‍ज्वल है।"

यह पूछने पर कि इंग्लैंड दौरे पर तेज गेंदबाजी के सामने विराट बल्लेबाजी में असफल रहे थे, आपको नहीं लगता कि उनकी बल्लेबाजी तकनीक में कुछ खामियां है। इस पर उन्होंने कहा, वह अभी नौजवान हैं। जब आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं तो आपकों वहां कुछ दिक्कतें होती ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed