{"_id":"596e035c4f1c1b1f688b4706","slug":"virendra-sehwag-chooses-silence-after-india-head-coach-snub","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के हेड कोच मामले पर सहवाग ने साधी चुप्पी!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के हेड कोच मामले पर सहवाग ने साधी चुप्पी!
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 18 Jul 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के हेड कोच की नियुक्ति से जुड़े सवाल पर पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने चुप्पी साध ली है। मंगलवार को उन्होंने यहां इससे जुड़े सवालों को टालने की कोशिश की। सहवाग उन उम्मीदवारों में शामिल थे जिन्होंने सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की सलाहकार समिति के समक्ष इंटरव्यू दिया था।
विज्ञापन
अपनी बेबाकी के लिए मशहूर सहवाग से जब यह पूछा गया कि क्या उन्हें अलग से बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच के बारे में बताया गया था तो उन्होंने कहा कि यदि आप मुझसे ‘उम्मीद इंडिया’ (टीवी शो जिसका वीरू प्रचार कर रहे हैं) के बारे में पूछोगे तो मैं जरूर जवाब दूंगा। शुक्रिया।
विज्ञापन
सहवाग ने ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में खेलने वाले भारतीय एथलीटों के संघर्ष और मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की । उन्होंने कहा कि इन एथलीटों के संघर्ष के सामने मेरा संघर्ष कुछ नहीं है। क्रिकेट की हर जगह सुविधाएं हैं। दिल्ली में एक हजार अकादमियां हैं। कुछ एथलीटों जिनका सहवाग ने इस टीवी शो के लिए इंटरव्यू किया है उनमें महिला पहलवान साक्षी मलिक और रोअर दत्तू भोकनल शामिल हैं।
विज्ञापन