फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीसंत के बहाने सहवाग ने मारा पाकिस्तान पर ताना, मोहम्मद आमिर के बहाने लगाया निशाना

Thu, 22 Aug 2019 11:49 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 22 Aug 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
Virender Sehwag takes a dig at Pakistan on Sreesanth Mohammad Amir comeback
श्रीसंत - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके शांताकुमारन श्रीसंत का अजीवन प्रतिबंध घटाकर सात साल का कर दिया गया है। इस फैसले के बाद श्रीसंत ने कहा है कि अगर उन्हें दोबारा राष्ट्रीय टीम में मौका मिलता है तो उनकी कोशिश टेस्ट में 100 विकेट का आंकड़ा छुने की होगी। 

Virender Sehwag takes a dig at Pakistan on Sreesanth Mohammad Amir comeback
श्रीसंत

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डीके जैन ने उनके आजावीन प्रतिबंध को हटाने के आदेश दिए थे। इस फैसले से अकेले श्रीसंत  ही नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी खुश हैं। मगर उन्होंने कहा कि श्रीसंत को इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए पहले घरेलू क्रिकेट खेलनी जरूरी है।

Virender Sehwag takes a dig at Pakistan on Sreesanth Mohammad Amir comeback
वीरेंद्र सहवाग

यह पूछे जाने पर कि मोहम्मद आमिर ने बैन बटने के तुरंत बाद कैसे इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसे वापसी कर ली? सहवाग ने कहा, 'पाकिस्तान में कुछ भी होता है।' दरअसल, मोहम्मद आमिर पर 2010 में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने की वजह से बैन लगा था। आमिर का बैन 2016 में हटाने का फैसला किया गया था। इसके बाद बिना कोई क्रिकेट खेले आमिर को न्यूजीलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान टीम में चुन लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virender Sehwag takes a dig at Pakistan on Sreesanth Mohammad Amir comeback
श्रीसंत

श्रीसंत 2007 वर्ल्ड टी-20 और क्रिकेट विश्व कप 2011 की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा भी थे। अभी उनकी उम्र 36 साल है और अगले साल यह 37 साल हो जाएगी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खेलने की उम्मीद नहीं छोड़ी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed