फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virender Sehwag: Sehwag said - late inclusion in ICC Hall of Fame

Virender Sehwag: सहवाग बोले- आईसीसी हॉल ऑफ फेम में देर से शामिल किया गया

Wed, 15 Nov 2023 01:20 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 01:20 AM IST
सार

सहवाग ने इस बातचीत में अपने कीर्तिमानों के अलावा पहले वनडे और टेस्ट मैच से लेकर मध्यक्रम से ओपनिंग पर आने के बारे में भी चर्चा की। 

विज्ञापन
Virender Sehwag: Sehwag said - late inclusion in ICC Hall of Fame
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी स्पष्टवादिता के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि उन्हें आईसीसी हॉल ऑफ फेम में देरी से शामिल किया गया। सहवाग के अलावा महिला क्रिकेट टीम की कप्तान डायना इडुल्जी और श्रीलंका के दिग्गज अरविंद डि सिल्वा को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। सहवाग ने यह जवाब वेस्टइंडीज के इयान बिशप को इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में दिया। सहवाग ने इस बातचीत में अपने कीर्तिमानों के अलावा पहले वनडे और टेस्ट मैच से लेकर मध्यक्रम से ओपनिंग पर आने के बारे में भी चर्चा की। उनकी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2008 में चेन्नई टेस्ट में खेली गई 319 रन की पारी किसी भारतीय का पांच दिवसीय प्रारूप में श्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed