फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virender sehwag says, shikhar dhawan androhit sharma should be play in centurian test

सहवाग ने गांगुली की बात को नकारा, शिखर-रोहित को लेकर कही ये बड़ी बात

Thu, 11 Jan 2018 08:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Jan 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
virender sehwag says, shikhar dhawan androhit sharma should be play in centurian test
सहवाग और गांगुली

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि शिखर धवन और रोहित शर्मा को सेंचुरियन टेस्ट से ड्रॉप नहीं किया जाना चाहिए। सहवाग ने एक चैनल के साथ बातचीत में इन दोनों बल्लेबाजों का बचाव करते हुए कहा कि ये बल्लेबाज तेजी से रन बनाते हैं और इन्हें दूसरे टेस्ट के प्लेइंग इलेवन में बने रहना चाहिए। सहवाग ने कहा कि सेंचुरियन में टीम इंडिया की जीत के लिए शिखर-रोहित और कप्तान विराट कोहली बेहद अहम होंगे क्योंकि ये तेजी से रन बनाना जानते हैं।

विज्ञापन


मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले इस पूर्व बल्लेबाज का कहना है कि भारत को 7 बल्लेबाजों और 4 गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए। उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया अंजिक्य रहाणे के रूप में अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकता है। उन्हें 4 गेंदबाजों के साथ उतरने की कोशिश करनी चाहिए। यदि टीम इंडिया को जीतना है तो विराट और रोहित को अहम भूमिका निभानी होगी।'
विज्ञापन


पढ़ेंः-  सहवाग ने शेयर की ये पोस्ट, जमकर हुए ट्रोल, फैंस बोले- अनुष्का ने बनाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अजिंक्य रहाणे को सेंचुरियन में सातवें बल्लेबाज के रूप में मौका दिया जाना चाहिए। अपने समय के दिग्गज बल्लेबाज ने केप टाउन में संघर्ष करने वाले टीम इंडिया के बल्लेबाजों को सलाह देते हुए कहा कि उनको कट और स्टेट ड्राइव का सहारा लेना चाहिए। शार्ट गेंदों को को बिल्कुल नहीं खेलना चाहिए। दक्षिण अफ्रीका में बोल्ड होने का चांस बहुत कम है और बल्लेबाजों को स्टंप के बाहर जाती गेंदों के साथ छेडखानी नहीं करनी चाहिए।


गौरतलब है कि सहवाग से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन से बेहद खफा थे। खासकर वो ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा को लेकर नाराज हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि शिखर धवन और रोहित शर्मा को सेंचुरियन के दूसरे टेस्ट में नहीं रखा जाना चाहिए।

बता दें कि हार से निराश भारतीय फैंस को उम्मीद है कि कोहली की अगुवाई में घर में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया सिरीज में न सिर्फ वापसी करेगी बल्कि 25 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ेगी यानी 25 साल बाद वह कोई सिरीज दक्षिण अफ्रीका में जीतेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed