न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा। इसके बाद से उनकी फॉर्म और बल्लेबाजी को लेकर कई सवाल उठने लगे। किसी ने सपोर्ट किया तो किसी ने उनकी कमिया गिनाई। ऐसे में आइए जानते हैं कि टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बललेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कोहली के फॉर्म को लेकर क्या कुछ कहा?
2 of 5
विराट-साउदी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हाल ही में विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने विराट की कमजोरी और दिक्कतों के बारे में बताया था और कप्तान कोहली को सुझाव भी दिए थे। मगर कपिल देव की बातों से इतर सहवाग ने विराट को लेकर एक अलग बयान दिया है।
3 of 5
विराट-कपिल
- फोटो : अमर उजाला
कपिल देव ने कहा था नजर कमजोर हो गई है, लेकिन सहवाग की नजरों में विराट की नजर नहीं बल्कि फॉर्म कमजोर हुई है। कपिल देव ने एक हिंदी समाचार चैनल से बातचीत में कहा था, 'हर बड़े बल्लेबाज के करियर में साथ ऐसा दौर आता है। यह एक ऐसी उम्र है जिसमें कहते हैं कि 30 साल का होने के बाद नजर कमजोर होने लगती है और इससे उबरने में छह महीने से एक साल तक का समय लग जाता है।'
वहीं, सहवाग ने कहा कि नजर कमजोर होने का कोई सवाल ही नहीं है। स्पोर्ट्स स्टार ने सहवाग के हवाले से लिखा है, 'जब आप फॉर्म में नहीं होते हो कुछ भी आपके लिए काम नहीं करता। ऐसा नहीं है कि विराट प्रयास नहीं कर रहे, लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं है। न्यूजीलैंड में गेंद काफी सीम करती है और अगर आप रन नहीं कर रहे हैं तो चुनौती ज्यादा बढ़ जाती है। जाहिर सी बात है, आप फ्रंटफुट पर खेल, गेंद को छोड़ते हुए तालमेल बैठा सकते हैं।'
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट में मात्र 9.50 की औसत से सिर्फ 38 रन बना पाए। इसके अलावा टी-20 और वनडे सीरीज में भी उनका बल्ला खामोश रहा। उन्होंने पूरे न्यूजीलैंड दौरे पर सिर्फ एक अर्द्धशतक लगाया और 218 रन बनाए थे।