{"_id":"63722d1a1863cb62d77842df","slug":"virender-sehwag-said-virat-kohli-inning-in-t20-world-cup-semifinal-and-ben-stokes-fifty-in-final-are-similar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC 2022: विराट के बचाव में आए सहवाग, बोले- फाइनल में स्टोक्स और सेमीफाइनल में कोहली की पारी एक समान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC 2022: विराट के बचाव में आए सहवाग, बोले- फाइनल में स्टोक्स और सेमीफाइनल में कोहली की पारी एक समान
Mon, 14 Nov 2022 05:29 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 14 Nov 2022 05:29 PM IST
सार
सहवाग का कहना है कि जिस तरह बेन स्टोक्स ने दबाव भरे हालातों में अर्धशतक लगाया, उसी तरह कोहली ने भी मुश्किल हालातों में अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन टीम हार गई तो उनकी आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
विराट कोहली और बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 खत्म हो चुका है। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया है। हालांकि, अभी भी लोगों की जुबान पर विश्व कप के ही चर्चे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग भी इनमें से एक हैं। सहवाग ने विराट कोहली और बेन स्टोक्स के अर्धशतक की तुलना कर कोहली का बचाव किया है।
विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 40 गेंद में 50 रन बनाए थे। इस मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने इंग्लैंड के सामने 169 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने ही 16 ओवर में हासिल कर लिया था। मैच के बाद भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 15-20 रन कम बनाए थे।
द्रविड़ के इस बयान के बाद विराट कोहली की काफी आलोचना हो रही थी। कई आलोचकों का कहना था कि विराट ने 40 गेंद में 50 रन बनाए। अगर वह तेजी से रन बनाते तो भारत अच्छे स्कोर तक पहुंच सकता था।
विज्ञापन
वीरेन्द्र सहवाग ने विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा कि फाइनल में बेन स्टोक्स ने भी 49 गेंद में 52 रन बनाए। अगर उन्होंने पहली पारी में इतनी धीमी बल्लेबाजी की होती तो उनकी भी आलोचना हो रही होती, लेकिन दूसरी पारी में दबाव भरे हालात में उन्होंने यह पारी खेली इसलिए उनकी तारीफ हो रही है। इसी तरह विराट कोहली ने भी दबाव भरे हालात में अर्धशतक लगाया।
विराट कोहली टी20 विश्व कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के भी प्रबल दावेदार थे। हालांकि, फाइनल में शानदार गेंदबाजी करने वाले सैम करन ने यह पुरस्कार अपने नाम किया। सैम करन ने इस टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया।