फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virender sehwag revealed why chris gayle sold by kings eleven punjab in ipl auction

क्रिस गेल पर सहवाग का बड़ा खुलासा, बोले-आईपीएल में कैरीबियाई खिलाड़ी को ऐसे इस्तेमाल करेगी पंजाब

Mon, 29 Jan 2018 08:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Jan 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
virender sehwag revealed why chris gayle sold by kings eleven punjab in ipl auction
chris gayle

आईपीएल नीलामी के दूसरे दिन आखिरकार कैरीबियाई खिलाड़ी क्रिस गेल को खरीदने में इकलौती फ्रैंचाइजी 'किंग्स इलेवन पंजाब' ने अपनी दिलचस्पी दिखाई। नीलामी में दो बार फेल होने वाले गेल को तीसरी बोली में पंजाब ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। गेल पर दांव खेलने वाली प्रीती और सहवाग के लिए यह किसी मास्टरस्ट्रोक से कम नहीं है। बता दें कि इस मार्की खिलाड़ी का बेस प्राइस ही 2 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन


इससे पहले नीलामी में किसी भी फ्रैंचाइजी ने क्रिस गेल में दिलचस्पी नहीं दिखाई। अंत में जाकर प्रीती और सहवाग ने इस खिलाड़ी को अपने दल में शामिल करना सही समझा और उन्हें बेस प्राइस पर ही टीम में शामिल कर लिया।
विज्ञापन


हालांकि गेल को खरीदने के पीछे की असली वजह का खुलासा पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने बाद में किया। सहवाग ने कहा, 'इस दमदार खिलाड़ी का टीम में होना ही अपने आप में बड़ी बात है। बतौर एक ओपनिंग बल्लेबाज वह किसी भी विपक्षी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि टीम मैनेजमेंट के मुताबिक गेल का आईपीएल करियर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इसलिए शायद ही यह खिलाड़ी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए ज्यादा मुकाबले खेले। इस पर सहवाग ने कहा, 'गेल की ब्रांड वेल्यू से साफ जाहिर होता है कि वह इस फॉर्मेट के कितने बड़े खिलाड़ी हैं। ज्यादा मुकाबले न खेल पाने वाली बात का स्वागत करते हुए सहवाग ने कहा कि टीम में गेल को बैकअप ओपनर की हैसियत से रखा गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed