{"_id":"d772a182-7d8f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"virender-sehwag-repeat-mistakes-against-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधर रहे सहवाग, किस्मत भी साथ नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नहीं सुधर रहे सहवाग, किस्मत भी साथ नहीं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 23 Feb 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब क्षेत्ररक्षण और बल्लेबाज में फ्लॉप रहने के चलते कप्तान एमएस धोनी का विश्वास खो चुके वीरेंद्र सहवाग अपनी गलतियों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भी सहवाग के हाथों से 2 महत्वपूर्ण कैच छिटके और बल्लेबाजी में भी फ्लॉप रहे। सहवाग की इन गलतियों के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत मुश्किल स्थिति में पहुंच गया है।
पहली गलती
मैच के पहले दिन सहवाग ने आर अश्विन की गेंद पर डेविड वॉर्नर का महत्वपूर्ण कैच टपका दिया था। वॉर्नर उस समय 18 रनों पर खेले रहे थे। आखिरकार वॉर्नर 59 रन बनाकर आउट हुए। सहवाग से जिस समय यह कैच छूटा उस दौरान आर अश्विन पूरे लय में दिख रहे थे। वे ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाजों को महज 155 रनों पर पवेलियन भेज दिया था। अगर सहवाग इस गलती को नहीं करते तो हो सकता था कि ऑस्ट्रेलियाई पारी मैच के पहले दिन ही ऑलआउट हो जाती।
दूसरी गलती
मैच के दूसरे दिन माइकल क्लार्क के साथ पीटर सिडल जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो तो सहवाग ने इस पारी में एक बार फिर कैच छोड़ा। 106वें ओवर में गेंद सिडल के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में खड़े सहवाग के पास गया लेकिन वे उसे लपकने में नाकाम रहे। उस समय सिडल केवल 5 रन पर खेल रहे थे। अगर सहवाग यह गलती नहीं करते तो शायद ऑस्ट्रेलियाई पारी और जल्दी सिमट सकती थी। उल्लेखनीय है कि चेन्नई की पिच काफी धीमी हो गई है। इस पिच पर ऑस्ट्रेलिया के बनाए 380 रनों के स्कोर को मजबूत माना जा रहा है।
विज्ञापन
बल्लेबाजी में भी दोहराई वही गलती
पिछले एक साल से डिंफेंस शॉट खेलने में नाकाम हो रहे सहवाग ने चेन्नई टेस्ट में भी वही गलती दोहराई। जेम्स पैटिंसन की तेजी से अंदर आती गेंद पर डिफेंस शॉट खेलने के दौरान सहवाग के बल्ले और पैड के बीच काफी जगह था। जिसके चलते वे केवल 2 रन बनाकर बोल्ड हो गए। पैटिंसन की इस गेंद की गति को भांपने में भी सहवाग नाकाम दिखे।
उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से बैकलिफ्ट शॉट खेलने की समस्या से जूझ रहे हैं। इस शॉट के दौरान सहवाग बल्ले को सीधा नीचे की ओर ले जाने के बजाय उसे थोड़ा मोड़ देते हैं। जिससे बल्ले और पैड के बीच खाल जगह बन जाता है।