फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virender sehwag considering move out from delhi team

टीम छोड़ने की तैयारी में हैं वीरेंद्र सहवाग

Tue, 23 Jun 2015 05:48 PM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
virender sehwag considering move out from delhi team

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के तौर पर जाने जात हैं। हालांकि अब वह लंबे समय से टीम से बाहर है और टीम में जगह पाने के लिए संघर्षरत है।

विज्ञापन


आईपीएल-8 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए सहवाग का प्रदर्शन अपने पिछले रिकॉर्डो के अनुरुप नहीं रहा। फिटनेस के चलते वह टीम इंडिया में जगह पाने में लंबे समय से संघर्ष कर रहे है।
विज्ञापन


लेकिन अपने क्रिकेट करियर को लेकर अभी भी संजीदा वीरेंद्र सहवाग आगामी तीन सालों तक बतौर क्रिकेटर जुड़े रहना चाहते है। इसीलिए जल्द शुरू होने वाली घरेलु सीरीज को लेकर सहवाग ने कुछ बड़े फैसले लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहवाग तलाश रहे अपने दूसरे विकल्प

virender sehwag considering move out from delhi team

क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक, घरेलु सीरीज में दिल्ली की ओर से खेलने वाले वीरेंद्र सहवाग के पास दो और राज्यों की टीमों के ऑफर है। इसलिए वह अपने लिए दिल्ली के बजाय दूसरे विकल्प ढूंढ रहे है।

दिल्ली एंड जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के साथ सहवाग के रिश्ते वैसे भी अच्छे नहीं रहे है। 2009 में भ्रष्ट का आरोप लगाते हुए ‌सहवाग डीडीसीए से अलग हो गए थे।

हालांकि बाद में किसी तरह उनकी वापसी हुई। डीडीसीए के संबंध में दिल्ली के एक सीनीयर क्रिकेटर के अनुसार डीडीसीए के अंदर जो चीजे चल रही हैं वह अब तक का सबसे बुरा दौर है। उनके अनुसार सैलरी समय पर न मिलना आद‌ि आम बातें है।

पिछली घरेलु सीरीज में गौतम गंभीर की कप्तानी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए सहवाग का प्रदर्शन शानदार रहा। सहवाग ने दो शतक जमाए। जिसके बाद उनकी ‌और राज्यों में अपनी टीमों से खेलने के लिए डिमांड बढ़ गई है।

घरेलु सीरीज शुरू होने में अब कुछ माह का वक्त ही रह गया है। तो देखना दिलचस्प ‌होगा कि क्या सहवाग दिल्ली में ही बने रहेंगे या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed