{"_id":"5b59b0f94f1c1b44748b6eec","slug":"virender-sehwag-adviced-to-team-india-do-not-play-in-asia-cup-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र सहवाग हुए आगबबूला, बोले- एशिया कप में हिस्सा न ले टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीरेंद्र सहवाग हुए आगबबूला, बोले- एशिया कप में हिस्सा न ले टीम इंडिया
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Jul 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
virendra sehwag
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी द्वारा जारी एशिया कप 2018 के शेड्यूल पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सख्त आपत्ति जताई है। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि भारतीय क्रिकेट टीम पर किसी की मनमानी नहीं चलेगी। सहवाग ने कहा कि सीरीज में मजबूरन खेलने से तो अच्छा है टीम इंडिया एशिया कप का बहिष्कार ही कर दे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आईसीसी ने दो दिन पहले ही एशिया कप 2018 का शेड्यूल जारी किया था। 15 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में टीम इंडिया को दो मैच लगातार खेलने हैं, जिसके खिलाफ सहवाग ने आवाज उठाई है।
विज्ञापन
दरअसल एशिया कप में टीम इंडिया को 18 सितंबर को क्वालीफायर टीम के साथ एक मैच खेलना है। इसके अगले ही दिन यानी 19 सितंबर को विराट ब्रिगेड का सामना पाकिस्तान के साथ होगा। इसका मतलब टीम इंडिया को बिना आराम किए दो वन-डे मैच खेलने हैं।
विज्ञापन
शेड्यूल के खिलाफ बोलते हुए सहवाग ने कहा, 'आज के समय कौन सा देश एक के बाद एक लगातार दो मैच खेलता है। एक खिलाड़ी को मैच के बाद रिकवर होने के लिए कम से कम 48 घंटे का वक्त चाहिए होता है।' साथ ही सहवाग ने कहा कि टीम इंडिया की थकावट का पूरा फायदा पाकिस्तान को मिलेगा।