फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virendar sehwag justify nehra selection in t-20

आशीष नेहरा के चयन पर सहवाग ने आलाेचकों को दिया यूं जवाब

Thu, 05 Oct 2017 06:10 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Thu, 05 Oct 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
virendar sehwag justify nehra selection in t-20
आशीष नेहरा
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया के ‌खिलाफ टी-20 में आशीष नेहरा के चयन पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है। सहवाग ने कहा है कि जब सचिन तेंदुलकर 40 साल की उम्र तक क्रिकेट खेल सकते हैं तो 38 साल के आशीष नेहरा के खेलने में क्या परेशानी है। 
विज्ञापन

फिट खिलाड़ी किसी भी उम्र तक खेल सकता है

virendar sehwag justify nehra selection in t-20
आशीष नेहरा
सहवाग ने नेहरा का बचाव करते हुए कहा है कि वह फिट हैं। फिट खिलाड़ी किसी भी उम्र तक खेल सकता है। सहवाग से जब पूछा गया कि नेहरा 2020 में होने वाले टी-20 टीम की रणनीति का हिस्सा हैं तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि विश्व कप खेलने के लिए उम्र कोई वजह हो सकती है। अगर नेहरा फिट हैं और किफायती गेंदबाजी करते हुए विकेट ले सकते हैं तो उनके विश्व कप में खेलने पर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जयसूर्या-सचिन की तरह नेहरा भी खेल सकते हैं

virendar sehwag justify nehra selection in t-20
आशीष नेहरा - फोटो : IPL
सहवाग ने कहा कि क्रिकेट में सनथ जयसूर्या 42 साल की उम्र तक खेले हैं। सचिन 40 साल तक की उम्र तक क्रिकेट खेलते रहे। जब यह खिलाड़ी खेल सकते हैं तो नेहरा क्यों नहीं खेल सकते। 
विज्ञापन

जो फिट है वह हिट है

virendar sehwag justify nehra selection in t-20
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
सहवाग ने कहा कि हर ‌खिलाड़ी के लिए फिटनेस ही मंत्र होना चाहिए। अगर खिलाड़ी फिट है तो हिट है। सहवाग ने कहा कि अभी टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं। फिट रहना ही आपकी सफलता का मूल मंत्र है। 

शनिवार से टी-20 सीरीज शुरू होनी है

virendar sehwag justify nehra selection in t-20
विराट कोहली
भारत और ऑस्ट्रे‌लिया के बीच शनिवार से रांची में तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। ऑस्ट्रेलिया वन डे सीरीज में 4-1 से हार गया है। टी-20 सीरीज में वह टीम इंडिया से अपनी हार का बदला लेना चाहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed