फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat on the top in yo yo test too in team india

इस मामले में भी विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को दे रहे हैं चुनौती 

Mon, 21 Aug 2017 07:10 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 21 Aug 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
 virat on the top in yo yo test too in team india
विराट कोहली - फोटो : SELF
ऑस्ट्रेलिया की टीम को विश्व क्रिकेट में बेहतर टीम माना जाता है। आकर्षक बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा चुस्त क्षेत्ररक्षण में इस टीम ने कई बेंचमार्क सेट किया है। इसके पीछे ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों की फिटनेस प्रमुख रूप से जिम्मेदार है। दुनिया में अन्य फिट खिलाड़ियों की बात की जाए तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का नाम सबसे आगे आएगा। विराट कोहली ने बल्लेबाजी में तो लगातार अपना कमाल दिखा रहे हैं। इसके अलावा वह फिटनेस के मामले में भी नए बेंचमार्क सेट कर दिए हैं। यहां तक कि वह फिटनेस में ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों को चुनौती दे रहे हैं। 
विज्ञापन


फिटनेस के पैमाने यानी यो यो टेस्ट की बात करें तो इसमें भी विराट का औसत स्कोर 21 रहा है। यह स्कोर विश्व क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों का रहता है। लिहाजा बल्लेबाजी के अलावा विराट का जलवा उनकी फिटनेस से भी बिखर रहा है। टीम इंडिया में विराट के अलावा रविंद्र जडेजा और मनीष पांडे ने भी यह स्कोर लगातार हासिल किया है। 
विज्ञापन

यो यो टेस्ट में 19.5 से अधिक का स्कोर जरूरी है

 virat on the top in yo yo test too in team india
युवराज सिंह - फोटो : SELF
किसी भी सीरीज में चयन के लिए यो यो टेस्ट से गुजरना होता है। वर्तमान में टीम इंडिया में चयन के लिए यो यो टेस्ट में 19.5 से अधिक का स्कोर आवश्यक होता है। यो यो टेस्ट एक तरह से फिटनेस टेस्ट होता है। टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी यो यो टेस्ट में 19.5 का स्कोर कर रहे हैं या उससे थोड़ा अधिक। हालांकि युवराज और रैना यो यो टेस्ट में 16 अंक ही हासिल कर सके। इसी वजह से उनका श्रीलंका में वन डे सीरीज के लिए चयन नहीं हुआ है। गुजरे जमाने में पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन, रॉबिन सिंह और अजय जडेजा को छोड़कर अन्य खिलाड़ियों को कम से कम इस टेस्ट में 16.5 का स्कोर करना होता था। 

क्या होता है यो यो टेस्ट 

 virat on the top in yo yo test too in team india
टीम इंडिया वेस्ट इंडीज़ - फोटो : ANI
मीडिया के अनुसार खिलाड़ियों की फिटनेस को नापने का यो यो टेस्ट एक बेहतर पैमाना है। इसमें 20-20 मीटर की दूरी पर दो रेखाएं बनाकर कोन रख दिए जाते हैं। एक छोर की रेखा पर ‌खिलाड़ी का पैर पीछे की ओर होता है। ऐसे में वह दूसरी की तरफ दौड़ना शुरू करता है। हर मिनट के बाद रफ्तार बढ़ानी पड़ती है। अगर सही समय पर खिलाड़ी रेखा तक नहीं पहुंच पाता हे तो उसे दो बीप्स के भीतर रेखा तक पहुंचना होता है। अगर वह ऐसा नहीं कर पाया तो उसे अनफिट मान लिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed