{"_id":"59f860d64f1c1ba7678b89c7","slug":"virat-kohli-would-love-to-give-nehra-a-mamorable-farewell-at-kotla-t-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvsNZ: दिल्ली में आशीष नेहरा को जीत का तोहफा देकर विदा करना चाहेंगे विराट कोहली ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvsNZ: दिल्ली में आशीष नेहरा को जीत का तोहफा देकर विदा करना चाहेंगे विराट कोहली
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को फिरोजशाह कोटला ग्राउंड में टीम इंडिया जीत का तोहफा देकर विदा करना चाहेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार को फिरोजशाह कोटला ग्राउंड में खेला जाएगा। तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के 19 साल के करियर का यह अंतिम मैच होगा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और आशीष नेहरा दिल्ली की टीम से एक साथ रणजी मैच खेले हैं। टीम इंडिया न्यूजीलैंड से अब तक कभी भी टी-20 का मुकाबला नहीं जीत पाई है। कीवी टीम से टीम इंडिया 5 मैच हारी है। इसलिए विराट कोहली न्यूजीलैंड पर पहली विजय हासिल करते हुए अपने घरेलू साथी आशीष नेहरा को सुनहरी विदाई देने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें- INDvsNZ T20: दिल्ली में अपने अंतिम मैच से पहले आशीष नेहरा ने खोला यादों का पिटारा
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कानपुर वन डे में हार के बाद टी-20 में अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए उत्सकु होंगे। वहीं विराट कोहली अपनी विजयी क्रम को जारी रखना चाहेंगे। कोटला की पिच बल्लेबाजों के लिए कानुपर की अपेक्षा कम अनुकूल है। ओस में यहां दूसरी पारी पर रन बनाना आसान होगा वही गेंदबाजी करना कठिन होगा। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना बेहतर करना होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- इन खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं इंटरनेशनल और डोमेस्टिक T-20 में सबसे तेज शतक
न्यूजीलैंड के मिडिल ऑर्डर पर टीम इंडिया को लगाम लगानी होगी। कीवी टीम का मध्यमक्रम टी-20 में सबसे मजबूत आक्रमण माना जाता है। कीवी टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी लंबे शॉट मारने की क्षमता रखते हैं। दोनों टीमों की बल्लेबाजी मुख्य ताकत है। मैच में 200 का स्कोर बनने की उम्मीद है। जिसको चेस करने में एक रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें- इस बल्लेबाज के नाम से जाना जाएगा फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का गेट नंबर-2
कीवी टीम की सलामी जोड़ी मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो को रोकने के लिए विराट कोहली को विशेष रणनीति अपनानी होगी। शुरू के छह ओवर में इनमें से एक का विकेट निकलना जरूरी होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कीवी टीम 200 का स्कोर खड़ा कर सकती है। रोहित शर्मा और शिखर धवन को शॉट सलेक्शन ध्यान से करना होगा। बोल्ट की स्विंग गेंदों पर रोहित शर्मा को खासतौर पर सावधान रहना होगा। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को 4 ओवर के अपने स्पैल में ढीली गेंद फेंकने से बचना होगा। हार्दिक पांड्या को शॉट गेंद की बजाय नपी तुली गेंदबाजी करनी होगी। जाधव विकेट के कोने से गेंदबाजी कर कीवी टीम को फंसा सकते हैं।