फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli with one more century will break ganguly this records

कोहली इस साल 1 शतक और लगाए तो गांगुली का यह रिकॉर्ड टूट जाएगा 

Mon, 23 Oct 2017 07:19 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 23 Oct 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
virat kohli with one more century will break ganguly this records
विराट कोहली - फोटो : ESPN
मुंबई मैच में वन डे करियर का 31 वां शतक लगाने वाले विराट कोहली ने इस मैच में कई कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। विराट कोहली इस साल वन डे में रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। कोहली ने 2017 के कैलेंडर ईयर में वन डे में 5 शतक लगा दिए हैं। उनसे पहले सौरव गांगुली ने बतौर भारतीय कप्तान 2000 में 5 शतक लगाए थे। इस तरह अगर वह एक और शतक लगा देते हैं तो वह सौरव गांगुली का यह रि‌कॉर्ड तोड़ देंगे। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 वन डे और खेलेंगे

virat kohli with one more century will break ganguly this records
विराट कोहली - फोटो : ESPN
कोहली ने जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे वन डे में शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद वह वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई में शतक लगाया। श्रीलंका के साथ खेली गई पांच वन डे मैचों की सीरीज के अंतिम दो मैचों में कोलंबो में कोहली ने दो लगातार शतक बनाए। इसके बाद रविवार को मुंबई में अपना 31 वां शतक जड़ दिया। विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ दो वन डे मैचों में गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली ने अजहर को पीछे छोड़ा

virat kohli with one more century will break ganguly this records
विराट कोहली और रवि शास्त्री
कोहली ने इस साल कैलेंडर ईयर में अब तक 1318 रन बना लिए हैं। इस तरह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वह भारतीय कप्तान हो गए हैं। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1998 में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा 1268 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed