फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli will go to bangladesh for cricket series

विराट कोहली की छुट्टी कैंसल, जाना ही होगा बांग्लादेश

Tue, 19 May 2015 07:18 PM IST
Updated Tue, 19 May 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
virat kohli will go to bangladesh for cricket series

20 मई को राष्ट्रीय क्रिकेट चयनकर्ता बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान करेंगे। कुछ दिन पूर्व टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने लंबी क्रिकेट सीरीज के बाद आराम करने की चाह लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पास छुट्टी का आवेदन किया था। कोहली का तर्क था कि वर्ल्ड कप 2015 फिर आईपीएल के बाद उन्हें आराम की जरुरत है।

विज्ञापन


लेकिन बीसीसीआई ने उनकी छुट्टी कैंसल कर दी है। अब कोहली को बांग्लादेश जाना ही होगा। राष्ट्रीय क्रिकेट चयनकर्ता बांग्लादेश दौरे के लिए कमोबेश वही टीम चुनेंगे जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी और आक्रामक बल्लेबाज विराट कोहली के हाथों में कमान सौंपी जाना तय है।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने कहा था कि सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति की बुधवार को मुंबई में बैठक होगी, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ 10 से 14 जून तक होने वाले एक टेस्ट और 18 जून से मीरपुर में शुरू हो रहे तीन वनडे के लिए टीम चुनी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई नहीं लेना चा‌हती कोई रिस्क

virat kohli will go to bangladesh for cricket series

बीसीसीआई की ओर से विराट कोहली की छुट्टी कैंसल करने के पीछे एक खास मकसद है। दरअसल, कुछ दिन पूर्व बांग्लादेश ने वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी पाकिस्तान टीम को अपने घर में करारी शिकस्त दी थी। माना जा रहा है कि इस लिहाज से बीसीसीआई कोहली को छुट्टी देकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।

कोहली ने एडीलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में कप्तानी की थी। इसके बाद आखिरी टेस्ट में भी उन्होंने कमान संभाली थी क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी अब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं तो कोहली की टीम इंडिया के सबसे बड़े तुरुप के इक्के है।

वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की उपलब्धता संदिग्ध है जो घुटने की चोट के कारण आईपीएल भी नहीं खेल सके थे। यदि शमी फिट नहीं होते हैं तो मुंबई के धवल कुलकर्णी उनकी जगह ले सकते हैं।

ये हो सकती है टीम इंडिया

virat kohli will go to bangladesh for cricket series

टेस्ट में विराट कोहली के अलावा इशांत शर्मा, वरुण एरोन, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार टीम में होंगे। शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा बल्लेबाजी क्रम को पूरा करेंगे।

हालांकि सुरेश रैना का चयन अभी तय नहीं है जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट की दोनों पारियों में शून्य पर आउट हुए थे। विकेटकीपर रिद्धिमान साहा धोनी की जगह ले सकते हैं।

आर अश्विन स्पिन आक्रमण की अगुआई करेंगे जबकि रविंद्र जडेजा का भी चयन लगभग तय है। धोनी उपलब्ध रहने पर वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे। टीम लगभग वही होगी जो वर्ल्ड कप सेमीफाइनल तक पहुंची थी जहां उसे ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed