फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Tweets About Dhoni Saying He Will Always Be His Captain

धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली का बड़ा बयान

Fri, 06 Jan 2017 01:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jan 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Tweets About Dhoni Saying He Will Always Be His Captain
टीम इंडिया - फोटो : getty
महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी। 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी वनडे और टी-20 में टीम इंडिया के कप्तान थे। बुधवार शाम को उन्होंने बीसीसीआई को स्पष्ट किया कि वो अब बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ही टीम के साथ जुड़े रहना चाहते हैं।
विज्ञापन


धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद यह माना जा रहा है कि विराट कोहली ही टीम इंडिया के नए कप्तान होंगे। कोहली टेस्ट के कप्तान तो हैं ही, साथ ही वनडे और टी-20 की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी जाएगी। एम एस धोनी की कप्तानी में ही विराट कोहली ने क्रिकेट में पदार्पण किया था।
विज्ञापन


धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद कोहली ने चुप्पी तोड़ी है और धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर ट्वीट कर विराट कोहली ने धोनी की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए धोनी के लिए क्या कहा विराट कोहली ने

Virat Kohli Tweets About Dhoni Saying He Will Always Be His Captain
टीम इंडिया - फोटो : getty
कोहली ने अपने ट्वीट में लिखा है कि धोनी ऐसे लीडर हैं, जो हर युवा अपने आसपास चाहता है, ताकि वो उनसे काफी कुछ सीख सके। साथ ही कोहली ने कहा कि धोनी हमेशा उनके कप्तान रहेंगे। सोशल मीडिया पर उनका यह भावुक ट्वीट वायरल हो रहा है।
 


गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी-20  सीरीज के लिए आज ही टीम का चयन होना है। इसके साथ ही टीम इंडिया के नए कप्तान के नाम की भी घोषणा की जाएगी, जिसके लिए विराट कोहली का नाम तय माना जा रहा है। यदि ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा की धोनी पहली बार कोहली द्वारा चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed