फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Happy Birthday Virat Kohli Turns 33 Know About His Incredible Records in Cricket Career

Virat Kohli Birthday: 33 साल के हुए विराट, जानिए ऑस्ट्रेलिया फतह करने वाले पहले एशियाई कप्तान के कुछ खास रिकॉर्ड

Fri, 05 Nov 2021 12:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 05 Nov 2021 12:16 PM IST
सार

भारतीय कप्तान विराट कोहली 33 साल के हो चुके हैं। अपने करियर में विराट ने कई बेहतरीन पारियां खेली हैं और कई रिकॉर्ड बनाए हैं। यहां हम उनके कुछ खास रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Happy Birthday Virat Kohli Turns 33 Know About His Incredible Records in Cricket Career
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कप्तान विराट कोहली 33 साल के हो चुके हैं। विराट का यह जन्मदिन शायद उनके लिए इतना खास न हो क्योंकि उनकी टीम टी-20 वर्ल्डकप से बाहर होने की कागार पर खड़ी है, लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे कारनामे किए हैं, जिन पर हर भारतीय को गर्व है। एक कप्तान के रूप में विराट का कद शायद उतना बड़ा नहीं है, लेकिन एक खिलाड़ी को रूप में विराट ने जो किया है वह हर क्रिकेटर का सपना होता है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम विराट से जुड़े कुछ चुनिंदा रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन


भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं विराट
भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं विराट विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उन्होंने 65 मैचों में भारत की कप्तानी की है और 38 मैचों में जीत हासिल की है। इस मामले में विराट महेंन्द्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों से आगे हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 27 और गांगुली की कप्तानी में 21 मैच जीते हैं। उन्होंने जब भारत की कप्तानी संभाली थी, तब टीम इंडिया विदेशों में मैच जीतने के लिए जूझ रही थी। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों को उनके घर पर हराया है। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान
विदेशों में कप्तानी की बात करें तो विराट सिर्फ भारत के नहीं बल्कि पूरे एशिया के सबसे बेहतरीन कप्तान हैं। विराट पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जाकर अपनी कप्तानी में कोई टेस्ट सीरीज जीती है। हालांकि उनके बाद अजिंक्य रहाणे ने भी यह कारनामा किया है। विराट की टीम ने 2018-19 की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। हालांकि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े खिलाड़ी नहीं थे। वहीं रहाणे की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था, तब भारत के कई बड़े खिलाड़ी नहीं खेले थे और ऑस्ट्रेलिया की टीम में सभी दिग्गज शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे में सबसे तेज दस हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दस हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 205 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं सचिन तेंदुलकर इस मामले में दूसरे नंबर हैं। सचिन ने वनडे में दस हजार रन बनाने के लिए 259 पारियां ली थी। विराट ने यह कीर्तिमान 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बनाया था। उन्होंने वनडे में 12169 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 43 शतक निकले हैं। विराट वनडे में 50 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। फिलहाल वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम है। उन्होंने 49 शतक लगाए हैं। 

विराट का बैटिंग औसत भी वनडे में सबसे ज्यादा है उन्होंने 59.07 के औसत से रन बनाए हैं। वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम इस मामले में चौथे नंबर पर हैं। उनका औसत 56.92  का है। वहीं वनडे में किसी एक टीम के खिलाफ शतक लगाने के मामले में भी विराट नंबर एक हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ नौ शतक लगाए हैं। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर ने भी नौ शतक लगाए हैं। 


टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 93 मैचों के 3225 रन बनाए है। उनके बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने 3069 रन बनाए हैं। हालांकि क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में वो अब तक शतक नहीं लगा पाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 94 रन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed