फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli takes two Successful DRS as RCB Captain fans call it Kohli review system

IPL 2023: 18 महीने बाद कप्तानी करने वाले कोहली का कमाल, दो शानदार रिव्यू लिए, फैंस ने दिया धोनी वाला नाम

Thu, 20 Apr 2023 11:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 20 Apr 2023 11:16 PM IST
सार

विराट कोहली ने आरसीबी की कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अर्धशतक लगाने के बाद गेंदबाजों का शानदार इस्तेमाल कर विपक्षी टीम को ऑलआउट किया और दो बेहतरीन रिव्यू भी लिए। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli takes two Successful DRS as RCB Captain fans call it Kohli review system
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2021 में आरसीबी की कप्तानी छोड़ने वाले विराट कोहली ने 18 महीने बाद एक बार फिर टीम की कमान संभाली। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उन्होंने कप्तानी की। इस मैच में टीम के नियमित कप्तान फाफ डुप्लेसिस खेल रहे थे, लेकिन उनकी पसलियों में चोट थी। इस वजह से वह फील्डिंग के लिए फिट नहीं थे। ऐसे में कोहली ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। वह टॉस जरूर हारे, लेकिन इसके बाद उन्होंने सब कुछ सही किया। 
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 47 गेंद में 59 रन बनाए और पहले विकेट के लिए फाफ डुप्लेसिस के साथ 131 रन की साझेदारी की। उनकी टीम ने 174 रन का स्कोर बनाया। इसके बाद आरसीबी की गेंदबाजी के दौरान उन्होंने शानदार कप्तानी की। पहले सिराज और हसरंगा जैसे गेंदबाजों का पावरप्ले में सही इस्तेमाल कर विकेट निकाले। इसके बाद पावरप्ले खत्म होते ही मैक्सवेल को गेंदबाजी पर लाए। इस दौरान उन्होंने सिराज की गेंदबाजी पर दो सटीक रिव्यू भी लिए। विराट ने बल्लेबाजी के दौरान भी वाइड गेंद को लेकर दो रिव्यू लिए और दोनों सफल रहे। इसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर डीआरएस को कोहली रिव्यू सिस्टम कहा। अक्सर फैंस धोनी के रिव्यू लेने की क्षमता पर डीआरएस को धोनी रिव्यू सिस्टम कहते हैं।
विज्ञापन


पंजाब की पारी की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने रिव्यू लेकर अथर्व ताइदे को आउट कराया। इसके बाद चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर रिव्यू लेकर लियम लिविंगस्टोन को भी पवेलियन भेज दिया। पंजाब के बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और एक समय ऐसा लगा कि यह टीम मैच अपने नाम कर सकती है। हालांकि, कोहली ने आक्रामक कप्तानी जारी रखी और इसी वजह से पंजाब की पूरी टीम 18.2 ओवर में ही सिमट गई। इसके साथ ही आरसीबी ने मैच 24 रन से जीत लिया। कोहली की कप्तानी में सिराज की गेंदबाजी निखर कर सामने आई और सिराज ने चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट लिए। इसके साथ ही उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मैच में क्या हुआ ?
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोहली और डुप्लेसिस के अर्धशतक के चलते 174 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 150 रन पर सिमट गई। प्रभसिमरन सिंह ने 46 और जितेश शर्मा ने 41 रन जरूर बनाए, लेकिन यह उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे। आरसीबी के लिए सिराज के अलावा हसरंगा ने दो और हर्षल पटेल, वेन पार्नेल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed