{"_id":"63be9741e3ba3027320e1159","slug":"virat-kohli-shares-beautiful-photo-on-daughter-vamika-birthday-wrote-my-heartbeat-is-two","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vamika Birthday: बेटी के जन्मदिन पर विराट ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, लिखा- मेरी धड़कन दो साल की हो गई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vamika Birthday: बेटी के जन्मदिन पर विराट ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, लिखा- मेरी धड़कन दो साल की हो गई
Wed, 11 Jan 2023 04:32 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 11 Jan 2023 04:32 PM IST
सार
बेटी के जन्मदिन पर विराट कोहली ने खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा कि उनके दिल की धड़कन (वामिका) अब दो साल की हो गई है।
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वामिका के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बेटी वामिका दो साल की हो गई है। इस मौके पर कोहली ने बेटी के साथ खूबसूरत फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। विराट ने वामिका के साथ फोटो शेयर कर लिखा "मेरे दिल की धड़कर दो साल की हो गई है।" विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी वामिका के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा "दो साल पहले मेरा दिल बड़ा हुआ था।"
कोहली ने बेटी के बर्थडे से एक दिन पहले ही शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 113 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी। वनडे क्रिकेट में यह कोहली का लगातार दूसरा शतक था। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन
इस शतक के बाद सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली का इंटरव्यू लिया था, जिसमें कोहली ने अपनी वापसी की कहानी भी बताई। कोहली ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने की वजह से वह काफी चिड़चिड़े हो गए थे। इसका असर उनके करीबी लोगों पर भी पड़ रहा था। इसके बाद उन्होंने स्वीकार किया कि वह जैसी भी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उसमें कोई समस्या नहीं है। इसके बाद एशिया कप में उन्होंने दमदार वापसी की।

View this post on Instagram

एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद विराट वनडे में दो शतक लगा चुके हैं। कोहली ने कहा कि 2023 में अपने पहले मैच में शतक लगाने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज और वनडे विश्व कप में भी कमाल करने की उम्मीद कर रहे हैं।
विराट कोहली वनडे में शतक लगाने के मामले में सचिन के बाद दूसरे स्थान पर हैं। सचिन ने वनडे में 49 शतक लगाए हैं, जबकि कोहली इस फॉर्मेट में 45 शतक लगा चुके हैं। विराट इसी साल सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।