{"_id":"6658980fdaafb3641f0b4bac","slug":"virat-kohli-set-to-miss-warm-up-match-against-bangladesh-in-t20-world-cup-no-clarity-on-his-arrival-2024-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: विश्वकप शुरू होने में तीन दिन शेष, अब तक टीम से नहीं जुड़े कोहली, अभ्यास मैच में खेलने पर संशय बरकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: विश्वकप शुरू होने में तीन दिन शेष, अब तक टीम से नहीं जुड़े कोहली, अभ्यास मैच में खेलने पर संशय बरकरार
Thu, 30 May 2024 08:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 30 May 2024 08:45 PM IST
सार
कोहली हाल ही में पत्नी अनुष्का शर्मा और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान के साथ मुंबई में नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोहली ने दो महीने तक चले आईपीएल के बाद थोड़े दिन का आराम मांगा था।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विस्तार
टी20 विश्व कप की शुरुआत होने में अब तीन दिन शेष रह गए हैं, लेकिन भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब तक टीम से नहीं जुड़े हैं। कोहली इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए न्यूयॉर्क कब पहुंचेंगे इस बारे में सभी की दिलचस्पी है, लेकिन इसका जवाब फिलहाल नहीं मिल पा रहा है। कोहली के अलावा टी20 विश्व कप टीम में शामिल सभी खिलाड़ी न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं जिसमे चार रिजर्व खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने बुधवार से ट्रेनिंग सीजन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कोहली हाल ही में पत्नी अनुष्का शर्मा और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान के साथ मुंबई में नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोहली ने दो महीने तक चले आईपीएल के बाद थोड़े दिन का आराम मांगा था। बीसीसीआई से अभी कोहली के ट्रेवल स्टेटस को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। कोहली 22 मई को आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में खेलने उतरे थे, जहां उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को न्यूयॉर्क पहुंच सकते हैं कोहली
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कोहली शुक्रवार को न्यूयॉर्क पहुंच सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आरसीबी के आईपीएल से बाहर होने के बाद कोहली ने निजी कार्य के लिए ब्रेक लिया है और उम्मीद है कि शुक्रवार को टीम से जुड़ेंगे। हालांकि, माना जा रहा है कि कोहली भारतीय टीम के एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले एकमात्र अभ्यास मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, लंबी यात्रा के बाद इसकी उम्मीद कम है कि कोहली शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में हिस्सा लेंगे।

आईपीएल में जमकर बोला था कोहली का बल्ला
कोहली आईपीएल 2024 सीजन में शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने 15 मैचों में 154.70 के स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाकर करियर में दूसरी बार ऑरेंज कैप का अवॉर्ड जीता था। मालूम हो कि भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में 25 मई को मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुआ था, जबकि संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और युजवेंद्र चहल आईपीएल क्वालिफायर-2 के बाद न्यूयॉर्क पहुंचे थे। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल है और टीम पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।