{"_id":"601c120b28eb3f2f5b55e47d","slug":"virat-kohli-says-i-was-watching-shardul-thakur-and-sundar-bat-before-doctor-called-us","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वामिका के जन्म से पहले शार्दुल-सुंदर की बल्लेबाजी देख रहे थे विराट, तभी डॉक्टर का फोन आ गया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वामिका के जन्म से पहले शार्दुल-सुंदर की बल्लेबाजी देख रहे थे विराट, तभी डॉक्टर का फोन आ गया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 04 Feb 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर
- फोटो : ट्विटर @BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शुक्रवार के शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसी क्रम में उन्होंने एक बात का जिक्र किया जो वाकई बतौर कप्तान खेल व टीम के प्रति उनके जुनून को दर्शाता है।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter@BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कोहली से पूछा गया कि पिता बनने के बाद और भारत की ऐतिहासिक जीत का हिस्सा नहीं बन पाने के कारण उनके अंदर किस तरह की भावनाएं थीं। इस पर कोहली ने कहा, 'पहली बात तो मुझे नहीं लगता कि दोनों की तुलना की जा सकती है। पिता बनना हमेशा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा क्षण रहा और रहेगा। मैं जो कह रहा हूं, उसे समझने के लिए इसका अनुभव ही किया जा सकता है।'
3 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम viralbhayani
कोहली ने कहा, 'ब्रिस्बेन टेस्ट में, मुझे याद है जब शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर के बीच भागीदारी बन रही थी, तब डॉक्टर ने हमें बुलाया था और हमें जाना था, उससे तुरंत पहले मैं अपने फोन पर इसे देख रहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : Social Media
उन्होंने कहा, 'जो कुछ हुआ, उसे हासिल करना पूरी तरह से दृढ़ संकल्प, संयम और विश्वास के दम पर था, जो खिलाड़ियों ने किया। यह हमेशा भारतीय क्रिकेट फैंस के दिल और दिमाग में रहेगा। भले ही मैं इसका हिस्सा था या नहीं, मेरे लिए यह ज्यादा मायने नहीं रखता क्योंकि यह भारतीय टीम और पूरे देश के लिए मायने रखता था।'
विज्ञापन
5 of 5
वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की जोड़ी
- फोटो : ट्विटर @ICC
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में शार्दुल और सुंदर दोनों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 123 रनों की शतकीय साझेदारी की थी। शार्दुल ठाकुर ने 67 और सुंदर ने 62 रन बनाए थे। उस समय भी कप्तान कोहली ने ट्वीट कर कहा था, सुंदर और शार्दुल ने शानदार आत्मविश्वास और समर्पण का परिचय दिया। यही टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती है। वॉशी तुमने डेब्यू पर गजब का धैर्य दिखाया।' कोहली ने आगे मराठी भाषा में शार्दुल ठाकुर की तारीफ की। उन्होंने लिखा, ठाकुर तुम्हें फिर मानता हूं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।