द्रविड़ में समर्थन में खुलकर सामने आए कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई द्वारा कुछ दिन पूर्व टीम इंडिया की एडवाइजरी कमेटी का गठन किया गया। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के तीन पूर्व दिग्गजों सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण को शामिल किया गया था। तीनों दिग्गजों को बीसीसीआई में जगह देने के बाद एक और दिग्गज की बात सामने आई।
राहुल द्रविड़, जैसे दिग्गज कहीं भी जगह न देना उनके प्रशंसकों के लिए नाराजगी की बानगी था। ऐसे में खुद बीसीसीआई के चीफ जगमोहन डालमिया को बचाव के लिए सामने आना पड़ा और कहना ही पड़ा कि वह उन्हें भूली नहीं है और जल्दी ही जगह देगी।
अब टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली पूर्व भारतीय कप्तान द्रविड़ के समर्थन में खुलकर सामने आ गए है उन्होंने यहां तक कह डाला कि एडवाइजरी कमेटी में द्रविड़ को भी शामिल किया जाता तो बहुत अच्छा होता। कोहली यहीं नहीं रुके और अपनी भावनाओं पर काबू न रख पाने की आदत से मजबूर उन्होंने और भी बहुत कुछ कह डाला।
द्रविड़ को एडवाइजरी कमेटी में शामिल होने से मिलता फायदा
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में कहा कि सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण की तरह राहुल द्रविड़ भी भारतीय टीम की शान रहे है। उन्हें बहुत खुशी होती अगर चारो दिग्गज एडवाइजरी कमेटी का हिस्सा होते।
कोहली के अनुसार, चारो दिग्गजों के साथ होने का फायदा टीम इंडिया बखूबी उठा सकती है। हालांकि कोहली ने आगे कहा कि बीसीसीआई यह स्पष्ट कर चुकी है कि राहुल द्रविड़ को जल्द ही जगह दी जाएगी जिसका फायदा टीम इंडिया उठा सके। जो निसंदेह एक अच्छी बात है।