{"_id":"6219dcbc2f1d7f02df38cbe6","slug":"virat-kohli-said-quality-of-cricket-matters-more-for-me-than-quantity-on-leaving-captaincy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virat on Leaving Captaincy: कप्तानी छोड़ने पर विराट ने कहा- मेरे लिए क्रिकेट का स्तर मायने रखता है, इसमें चौकाने जैसा कुछ नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat on Leaving Captaincy: कप्तानी छोड़ने पर विराट ने कहा- मेरे लिए क्रिकेट का स्तर मायने रखता है, इसमें चौकाने जैसा कुछ नहीं
Sat, 26 Feb 2022 01:24 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:24 PM IST
सार
विराट ने कहा है कि उनके लिए क्रिकेट का स्तर ज्यादा मायने रखता है। वे अपने कप्तानी छोड़ने के फैसले पर फिर से विचार नहीं करना चाहते। विराट सभी फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ चुके हैं और अब आरसीबी को नए कप्तान की जरूरत है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उनके कप्तानी छोड़ने का फैसला कहीं से भी चौकाने वाला नहीं है। वो कोई भी काम जबरन नहीं करते हैं। पिछले साल टी-20 विश्व कप के बाद विराट ने टी-20 की कप्तानी छोड़ दी थी। अगले महीने उनसे वनडे की कप्तानी ले ली गई और एक महीने बाद उन्होंने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी। अब रोहित तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान हैं। वहीं विराट ने पिछले साल आईपीएल के बाद ही आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। इस सीजन उनकी टीम को नए कप्तान की जरूरत है।
आरसीबी पॉडकास्ट में कोहली ने कहा "मैं ऐसा इंसान नहीं हूं, जो कोई काम जरूरत से ज्यादा करता हूं। भले ही मुझे पता हो कि मैं बहुत कुछ कर सकता हूं, अगर मुझे मजा नहीं आ रहा है तो मैं वह काम नहीं करता हूं। लोगों के लिए आपके फैसले को समझना काफी मुश्किल होता है, जब तक वे आपकी जगह पर नहीं होते। लोगों की अपनी उम्मीदें होती हैं, अरे यह कैसे हो गया। हम स्तब्ध हैं।"
विराट ने आगे कहा "इसमें कुछ भी चौकने जैसा नहीं है। मैं लोगों को समझाता हूं, मुझे थोड़ा समय चाहिए था और मुझे अपना वर्कलोड कम करना था। बस बात यहीं खत्म हो जाती है। इसमें वास्तव में कुछ भी नहीं है। मैं अपनी जिंदगी बिलुकल सीधी रखता हूं। जब मुझे एक फैसला करना था, मैंने किया और सबको इसके बारे में बताया।"
विज्ञापन
कप्तानी छोड़ने के फैसले पर सोचना नहीं चाहता
कोहली ने कप्तानी छोड़ने के फैसले पर कहा कि वे अब इस बारे में नहीं सोचना चाहते हैं। वे इसे एक और साल तक नहीं घसीटना चाहते। इससे उन पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला था। वे जिस वातावरण का हिस्सा हैं, उसमें भी कुछ नहीं बदलने वाला था। जिंदगी का स्तर उनके लिए बहुत मायने रखता है और क्रिकेट का स्तर उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है।
विराट ने कहा कि एक समय तक आप वह काम करना चाहते हैं, जो आप रोज कर रहे हैं, लेकिन एक समय के बाद आपको यह समझना होता है कि किसी चीज की गुणवत्ता उसकी मात्रा से ज्यादा मायने रखती है। मेहनत ज्यादा होनी चाहिए और आपके काम में गुणवत्ता होनी चाहिए।
2019 के बाद से शतक नहीं लगा पाए हैं विराट
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक लगाने वाले विराट पिछले दो सालों में कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। उनका आखिरी शतक नवंबर 2019 में आया था। बांग्लादेश के खिलाफ गुलाबी गेंद से खेलते हुए विराट ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में शतकीय पारी खेली थी। अब विराट श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दिखाई देंगे। यह उनके करियर का 100वां टेस्ट होगा। इस सीरीज में वे अपने शतकों का सूखा खत्म कर सकते हैं।