फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli reveals the toughest bowler he faced in international career

विराट कोहली को इस गेंदबाज का सामना करने में लगा सबसे ज्यादा डर

Mon, 16 Oct 2017 11:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 16 Oct 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
virat kohli reveals the toughest bowler he faced in international career
विराट कोहली - फोटो : ESPN

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली कभी भी अपनी विचार प्रकट करने से झिझकते नहीं हैं। वो जीतने के बावजूद टीम की खामी बता देते हैं और अगर विरोधी टीम जीते तो उसको पूरा श्रेय देने में आगे रहते हैं।

विज्ञापन


यह जानना और भी रोचक हो जाता है जब कोई भारतीय खिलाड़ी किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी की तारीफ करे और ऐसा ही महसूस तब होता है जब पाक खिलाड़ी किसी भारतीय खिलाड़ी की तारीफ करे। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहले भी कह चुके हैं कि पाक तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर विश्व के बेहतरीन गेंदबाज हैं, जिनका सामना करने में उन्हें मुश्किल हुई।
विज्ञापन


विराट ने अब बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के साथ एक चैट शो में भी यही बात दोहराई। दरअसल, आमिर खान ने कोहली से पूछा कि वर्ल्ड का कौनसा ऐसा गेंदबाज है, जिसने उनकी परीक्षा ली तो भारतीय टीम की 'रनमशीन' ने कहा, 'पिछले समय में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर। वो वर्ल्ड के टॉप दो या तीन गेंदबाजों में शामिल है और सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक, जिसका मैंने सामना किया। जब आप आमिर का सामना कर रहे हो तो अपने टॉप गेम पर रहना होता है। शानदार! बहुत ही अच्छे गेंदबाज!'
विज्ञापन
विज्ञापन





विराट ने इससे पहले 2016 एशिया कप में भी आमिर की खुलकर तारीफ की थी। तब उन्होंने कहा था, 'जिस तरह आमिर ने गेंदबाजी की, उसके लिए उन्हें बधाई देना चाहता हूं। उनका शानदार स्पेल खेलकर बहुत खुशी हुई।' इसके अलावा भारतीय कप्तान ने अपना बैट भी आमिर को गिफ्ट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed