विराट कोहली नहीं चाहते कि क्रिकेट और जिंदगी का लुत्फ उठाते समय कप्तानी उनके आड़े आए और भारतीय कप्तान ने कहा कि यही वजह है कि अक्सर कानों में संगीत पड़ने पर वह मैदान पर थिरकने लग जाते हैं।
'क्रिकेट और जिंदगी का लुत्फ उठाते समय कप्तानी नहीं आती आड़े'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में बारिश के खलल के दौरान क्रिस गेल और मैदानकर्मियों के साथ कैरेबियाई धुनों पर थिरकते हुए देखा गया।
कोहली ने दूसरे वनडे के बाद युजवेंद्र चहल से कहा, 'मैं बेहद खुले दिमाग का इंसान हूं और इसलिए जब भी मुझे संगीत सुनाई देता है तो मेरे पांव खुद ही थिरकने लग जाते हैं।'
बीसीसीआई.टीवी पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में कोहली ने कहा, 'मैं मैदान पर हर पल का लुत्फ उठाना चाहता हूं। यह मेरे ऊपर भगवान की कृपा है। यह मायने नहीं रखता कि मैं कप्तान हूं या नहीं। मैं एक खास अंदाज में नहीं चलता कि मैं कप्तान हूं तो मुझे इस तरह से खड़ा रहना है।'
MUST WATCH: Chahal TV returns with #KingKohli 😄😎
From @imVkohli's record 42 ton to his dance moves 🕺🕺, @yuzi_chahal makes a smashing debut in the Caribbean. By @28anand #TeamIndia #WIvIND
Full video here 📽️📽️ https://t.co/Cql7RCoaw1 pic.twitter.com/CCQu6dDRJA
बता दें कि विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वन-डे में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 120 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपने वन-डे करियर का 42वां शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े।