{"_id":"5d5208558ebc3e6ca165135f","slug":"england-pace-star-jofra-archer-throws-down-gauntlet-to-aussie-batsmen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जोफ्रा आर्चर ने कंगारुओं को दी चेतावनी, टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण पहले दिया यह बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जोफ्रा आर्चर ने कंगारुओं को दी चेतावनी, टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण पहले दिया यह बड़ा बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 13 Aug 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
जोफ्रा आर्चर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि मेहमान टीम यह न सोचे की उसके बल्लेबाज आर्चर के खिलाफ काफी रन बना लेंगे। बता दें कि एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट बुधवार से शुरू हो रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि आर्चर इस मैच से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं।
2 of 4
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : social Media
आर्चर ने कहा, 'मैंने सफेद गेंद से जितनी क्रिकेट खेली है उससे ज्यादा लाल गेंद से खेली है। यह मेरा पसंदीदा प्रारुप है। लाल गेंद से खेली जाने वाली क्रिकेट टीवी पर ज्यादा दिखाई नहीं जाती इसलिए लोगों को पता नहीं है। स्कोरकार्ड को देखकर आपको असल कहानी पता नहीं चलती कि गेम किस तरह से आगे बढ़ा। जब मैंने ससेक्स के लिए खेलना शुरू किया था तब मैंने सबसे पहले इसी प्रारुप में शुरू किया था।'
3 of 4
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्चर ने 28 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 131 विकेट लिए हैं। उन्होंने साथ ही 1000 रन बनाए हैं। बर्मिघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद आर्चर ने इलेवन चैम्पियनशिप के दूसरे मैच में ससेक्स के लिए खेलते हुए शतक लगाया था और 27 रन देकर छह विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : social media
आर्चर ने कहा, 'हां, मुझे अच्छा लग रहा है। बल्लेबाजी का मौका मिलना मेरे लिए अच्छी बात है। सात-आठ सप्ताह विश्व कप में खेला था, वहां बल्लेबाजी के लिए ज्यादा से ज्यादा छह से 10 गेंदें मिली थीं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।