ICC Test Ranking: विराट की बादशाहत बरकरार, रहाणे-पुजारा को हुआ नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी ने टेस्ट बल्लेबाजों और गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बादशाहत बरकरार है। वह अभी भी टॉप पर बने हुए हैं। वहीं, उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को रैंकिंग में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by ICC (@icc) on
विराट 928 रेटिंग के साथ शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर 911 रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ हैं। तीसरे व चौथे पर क्रमशः लाबूशाने और कीवी कप्तान केन विलियमसन हैं। इसके अलावा डेविड वॉर्नर को भी सिडनी टेस्ट में सेंचुरी जड़ने का फायदा मिला है।
वॉर्नर टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में आ गए हैं।
वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस हैं। वह 904 रेटिंग के साथ शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर ऑस्ट्रेलिया के नील वॉगनर (852 रेटिंग) और तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर 830 रेटिंग के साथ बरकरार हैं।
A post shared by ICC (@icc) on