फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Resigns: Shahid Afridi made a big statement on Virat Kohli, said this on him leaving the captaincy

Virat Kohli Resigns: शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, कप्तानी छोड़ने पर कही ये बात

Tue, 18 Jan 2022 11:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 18 Jan 2022 11:59 AM IST
सार

विराट ने 68 टेस्ट में भारत की कप्तानी की। इसमें से टीम इंडिया ने 40 टेस्ट जीते हैं और 17 में हार मिली। 11 टेस्ट ड्रॉ रहे। उन्होंने धोनी के सबसे ज्यादा टेस्ट में कप्तानी के और सबसे ज्यादा जीत के, ये दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए।

विज्ञापन
Virat Kohli Resigns: Shahid Afridi made a big statement on Virat Kohli, said this on him leaving the captaincy
शाहिद अफरीदी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

15 जनवरी को विराट कोहली ने अचानक से टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। अपने इस फैसले से विराट ने दुनियाभर के फैंस को चौंका दिया। कई पूर्व क्रिकेटरों ने हैरानी जताई और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। तीन महीने के अंदर उन्होंने टी-20 और वनडे समेत सभी प्रारूपों की कप्तानी छोड़ दी है। अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने विराट पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


अफरीदी ने क्या कहा?
अफरीदी ने समा टीवी को दिए अपने बयान में कहा- उनका फैसला सही है। विराट ने काफी क्रिकेट खेली है और अपनी टीम को अच्छे से लीड किया है। मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छा निर्णय लिया। क्रिकेट करियर में एक समय आता है, जब आप प्रेशर हैंडल नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह से प्रदर्शन पर भी असर पड़ता है। इसलिए मुझे लगता है कि उन्होंने काफी लंबे समय तक टीम इंडिया की कप्तानी की है और उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। बतौर बल्लेबाज अब वह क्रिकेट का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन


विराट कोहली

बतौर कप्तान विराट का रिकॉर्ड
विराट ने 68 टेस्ट में भारत की कप्तानी की। इसमें से टीम इंडिया ने 40 टेस्ट जीते हैं और 17 में हार मिली। 11 टेस्ट ड्रॉ रहे। उन्होंने धोनी के सबसे ज्यादा टेस्ट में कप्तानी के और सबसे ज्यादा जीत के, ये दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए। धोनी ने 60 टेस्ट में कप्तानी की थी और 27 में जीत दिलाई थी। 18 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था और 15 मैच ड्रॉ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट की कप्तानी में नंबर-1 बनी टीम
2014 में जब कोहली ने कप्तानी संभाली थी, तब टीम इंडिया का टेस्ट में रैंक सात था। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टेस्ट में नंबर-1 बनाया। 2014 से लेकर अब तक कुल 47 महीने टीम इंडिया नंबर-1 रैंक पर रह चुकी है। धोनी के कप्तानी से हटने के बाद टीम इंडिया जनवरी से फरवरी 2016 और अगस्त 2016 में 1-1 महीन के लिए यह रैंक हासिल की थी। इसके बाद टीम अक्टूबर 2016 से अप्रैल 2020 तक नंबर-1 पोजिशन पर रही। 


मार्च 2021 में एक बार विराट एंड कंपनी ने टेस्ट में यह रैंक हासिल की। इसी साल जून में न्यूजीलैंड के हाथों विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हारकर टीम नंबर एक के पोजिशन से हट गई थी। हालांकि, साल 2021 का अंत टीम ने पहले रैंक पर रहते हुए ही किया। दिसंबर में न्यूजीलैंड को मुंबई टेस्ट में हराकर टीम इंडिया फिर नंबर 1 बन गई। दिसंबर के बाद अब जनवरी में भी टीम नंबर एक पर बरकरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed