{"_id":"5a38f6a64f1c1b3c3d8beb2c","slug":"virat-kohli-replies-to-rohit-sharma-congratulatory-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"'विरुष्का' को शादी पर रोहित शर्मा ने दी थी सलाह, अब मिला बेहद मजेदार जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'विरुष्का' को शादी पर रोहित शर्मा ने दी थी सलाह, अब मिला बेहद मजेदार जवाब
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Tue, 19 Dec 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले दिनों विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को शादी की बधाई माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिये दी थी। तब 'हिटमैन' ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को सरनेम नहीं बदलने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
अब विराट कोहली ने मंगलवार को रोहित शर्मा को बेहद मजेदार जवाब दिया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कोहली ने अपने अंदाज में हैरान कर देने वाला जवाब दिया। याद हो कि रोहित के इस बधाई संदेश का अनुष्का ने तो कुछ दिन पहले ही जवाब दे दिया था। वैसे अनुष्का ने भी सरनेम नहीं बदलने की सलाह को नजरअंदाज कर रोहित को रिकॉर्ड दोहरे शतक की बधाई दी थी।
विज्ञापन
अब विराट ने रोहित को जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'हाहा, थैंक्स रोहित। कृपया दोहरे शतक की हैंडबुक शेयर करे।' रोहित दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
Haha thanks Rohit, and please do share the Double Hundred Handbook as well. 😀
— Virat Kohli (@imVkohli) December 19, 2017
वन-डे में पारी को संवारने में रोहित को महारत हासिल है और कोहली भी समय-समय पर उनकी इस काबिलियत की तारीफ करते रहे हैं। कोहली वन-डे में अभी तक एक बार भी दोहरा शतक नहीं लगा पाए हैं।