फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Quotes Oscar winning Actor Denzel Washington lines; Shares Workout Video Watch before India vs New Zealand Test series

Virat Kohli Workout Video: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए कोहली तैयार, जिम में जमकर पसीना बहाया

Sat, 27 Nov 2021 07:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 Nov 2021 07:03 PM IST
सार

इस पोस्ट के साथ ही कैप्शन में कोहली ने ऑस्कर विजेता अभिनेता डेंजिल वॉशिंग्टन द्वारा कहे गए लाइंस को भी शेयर किया।

विज्ञापन
Virat Kohli Quotes Oscar winning Actor Denzel Washington lines; Shares Workout Video Watch before India vs New Zealand Test series
वर्कआउट करते विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट जगत में फिलहाल विराट कोहली से ज्यादा फिट कोई खिलाड़ी नहीं है। भारतीय कप्तान लगातार अपने वर्कआउट के फोटो सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। इसी कड़ी में शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर जिम में वर्कआउट करने का वीडियो डाला। पिछले कुछ सालों में कोहली फिटनेस के मामले में भारत के आइकन बनकर उभरे हैं। इसके साथ ही उनका अपने काम के प्रति समर्पण देखकर भी फैंस काफी खुश हैं।
विज्ञापन


इस पोस्ट के साथ ही कैप्शन में कोहली ने ऑस्कर विजेता अभिनेता डेंजिल वॉशिंग्टन द्वारा कहे गए लाइंस को भी शेयर किया। वॉशिंग्टन ने कहा था कि मेहनत का रास्ता छोड़कर आसानी से आगे बढ़ना कामयाबी के लिए बड़ा खतरा है। इस लाइन का मतलब है कि व्यक्ति को कभी भी कामयाबी के लिए आसान रास्ता नहीं चुनना चाहिए। उसे मेहनत करते रहना चाहिए और उससे मिलने वाली कामयाबी से संतुष्टि मिलती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)



कोहली ने टी-20 विश्व कप के बाद टी-20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, वह इस छोटे फॉर्मेट में खेलते रहेंगे। वहीं, वनडे और टेस्ट में कोहली कप्तानी संभालते रहेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से कोहली का आराम दिया गया था। मुंबई में होने वाले दूसरे टेस्ट में वह वापसी करेंगे और टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। यह टेस्ट तीन से सात दिसंबर के बीच खेला जाएगा।

इसी के साथ-साथ कोहली ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वह इसी टीम से खेलते रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरसीबी ने विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन करने का फैसला कर लिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed