Virat Kohli Workout Video: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए कोहली तैयार, जिम में जमकर पसीना बहाया
इस पोस्ट के साथ ही कैप्शन में कोहली ने ऑस्कर विजेता अभिनेता डेंजिल वॉशिंग्टन द्वारा कहे गए लाइंस को भी शेयर किया।
विस्तार
इस पोस्ट के साथ ही कैप्शन में कोहली ने ऑस्कर विजेता अभिनेता डेंजिल वॉशिंग्टन द्वारा कहे गए लाइंस को भी शेयर किया। वॉशिंग्टन ने कहा था कि मेहनत का रास्ता छोड़कर आसानी से आगे बढ़ना कामयाबी के लिए बड़ा खतरा है। इस लाइन का मतलब है कि व्यक्ति को कभी भी कामयाबी के लिए आसान रास्ता नहीं चुनना चाहिए। उसे मेहनत करते रहना चाहिए और उससे मिलने वाली कामयाबी से संतुष्टि मिलती है।
विज्ञापन विज्ञापन
कोहली ने टी-20 विश्व कप के बाद टी-20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, वह इस छोटे फॉर्मेट में खेलते रहेंगे। वहीं, वनडे और टेस्ट में कोहली कप्तानी संभालते रहेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से कोहली का आराम दिया गया था। मुंबई में होने वाले दूसरे टेस्ट में वह वापसी करेंगे और टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। यह टेस्ट तीन से सात दिसंबर के बीच खेला जाएगा।
इसी के साथ-साथ कोहली ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वह इसी टीम से खेलते रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरसीबी ने विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन करने का फैसला कर लिया है।