{"_id":"58f1059b4f1c1bbb4ccf561f","slug":"virat-kohli-post-instagram-dp-with-anushka-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2017: दिल के बाद विराट कोहली की DP में भी बसीं अनुष्का शर्मा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2017: दिल के बाद विराट कोहली की DP में भी बसीं अनुष्का शर्मा
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Fri, 14 Apr 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को मैदान में वापसी की। रांची टेस्ट में चोटिल होने के बाद से कोहली मैदान पर नहीं उतरे और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट के अलावा आईपीएल के पहले 3 मैच में भी बाहर बैठना पड़ा। मगर शुक्रवार को कोहली ने मैदान पर वापसी की और 47 गेंदों में 62 रन की पारी खेली। हालांकि, उनकी टीम मैच जीतने में असफल रही।
मगर, मैदान में वापसी करने के बाद कोहली ने कुछ ऐसा किया जिसने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ उनके रिश्ते जग जाहिर हैं। खास बात यह कि विराट के दिल में समाने के बाद अनुष्का ने उनके इंस्टाग्राम एकाउंट के डीपी (डिस्पले पिक्चर) में भी जगह बना ली है। विराट ने अनुष्का के साथ वाली अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को डीपी बनाया है। विराट के ऐसा करते ही दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
हाल ही में अनुष्का शर्मा विराट ले मिलने बंगलूरू पहुंची थी। इसके अलावा इस कपल ने वेलेनटाइंस डे, दीवाली और न्यू ईयर भी साथ में मनाया था। बीच में दोनों के सगाई और शादी की खबरें भी सामने आईं थीं, जिन्हें दोनों ने खारिज कर दिया था।