फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Please Accept My Love: pak model Qandeel Baloch

अब कोहली पर आया पाक मॉडल कंदील बलोच का 'दिल', 'मेरा प्यार स्वीकार करो'

Tue, 05 Apr 2016 11:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Apr 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Please Accept My Love: pak model Qandeel Baloch

टीम इंडिया की 'रन मशीन' विराट कोहली के लिए अपने देश की ही नहीं, पड़ोसी पाकिस्तानी बालाओं का दिल भी धड़कता है। उनके बीच भी विराट काफी लोकप्रिय हैं। जब से विराट और अनुष्का के बीच कथित तौर पर ब्रेकअप हुआ तभी से कोई न कोई इस जगह खुद को फिट करने में लगा है।

विज्ञापन


अब पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच ने एक बार फिर विराट से अपने प्यार का इजहार किया है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि विराट उनके लिए अनुष्का को छोड़ दें। बता दें कि कंदील पहले भी इस धाकड़ बल्लेबाज के प्रति इजहार-ए-इश्क  कर चुकी हैं।
विज्ञापन

 
कंदील ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया जो कि वायरल हो गया। इसमें उन्होंने कहा, "ओह माय गॉड, विराट कोहली बेहद मोहक हैं। प्लीज कोहली मेरे लिए अनुष्का को छोड़ दो..।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पाकिस्तानी मॉडल ने विराट के प्रति अपनी भावनाएं पहली बार बयां नहीं की हैं। पिछले महीने भी उन्होंने ऐसा ही ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, "विराट बेबी अनुष्का शर्मा ही क्या?"

मालूम हो कंदील तब अचानक चर्चा में आई थीं जब उन्होंने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान 19 मार्च के हुए भारत-पाकिस्तान के मैच के पहले यह कहा था कि अगर पाकिस्तान, भारत को हरा देता है तो वह स्ट्रिप डांस करेंगी। साथ ही इसे शाहिद अफरीदी को समर्पित करने की भी बात कही थी। लेकिन उस मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था।


इसके बाद बलोच ने डांस तो किया लेकिन उन्होंने इसे अफरीदी को समर्पित करने की बजाए टीम इंडिया को डेडीकेट किया। वहीं, अफरीदी के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed