फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Pakistan Match: Kohli turned the match by hitting two incredible sixes of Haris Rauf in 18th Over

Virat Kohli Pakistan Match: कोहली ने हारिस रऊफ की गेंद पर दो अविश्वसनीय छक्के जड़कर पलटा मैच, देखें वीडियो

Sun, 23 Oct 2022 08:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Oct 2022 08:30 PM IST
सार

आखिरी 10 ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 116 रन चाहिए थे। तब विराट कोहली और हार्दिक पांड्या क्रीज पर थे। भारत ने 11 से 15वें ओवर के बीच 55 रन बनाए और कोई विकेट नहीं गंवाया। 15वें ओवर के बाद कोहली ने गियर बदला और टीम इंडिया को जिता कर ही दम लिया।

विज्ञापन
Virat Kohli Pakistan Match: Kohli turned the match by hitting two incredible sixes of Haris Rauf in 18th Over
जीत के बाद कोहली को बधाई देते हार्दिक और रोहित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 के पहले मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया अपने ग्रुप में दो अंक लेकर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। अब 27 अक्तूबर को भारतीय टीम अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड से भिड़ेगी। मेलबर्न में भारत-पाकिस्तान का यह मैच काफी रोमांचक रहा और आखिरी गेंद पर जाकर नतीजा निकला।
विज्ञापन


जब टीम इंडिया बैटिंग के लिए उतरी उस वक्त ऐसा लग ही नहीं रहा था कि टीम 160 रन का लक्ष्य हासिल कर सकेगी। हालांकि, विराट कोहली की अविश्वसनीय पारी ने पाकिस्तान से जीत छीन ली। कोहली 53 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

 

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पहले 10 ओवर्स में चार विकेट गंवाकर 45 रन बनाए थे। आखिरी 10 ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 116 रन चाहिए थे। तब विराट कोहली और हार्दिक पांड्या क्रीज पर थे। भारत ने 11 से 15वें ओवर के बीच 55 रन बनाए और कोई विकेट नहीं गंवाया। 17वें ओवर तक दोनों संभल कर खेलते दिखे। 16वें और 17वें ओवर में कुल मिलाकर 12 रन बने। 

18वें ओवर में विराट ने गियर बदला। उन्होंने पहले शाहीन अफरीदी के ओवर में तीन चौके लगाए। 18वें ओवर में भारत ने 17 रन बटोरे। इसके बाद आखिरी दो ओवर में टीम इंडिया को 31 रन बनाने थे। 19वें ओवर की पहली चार गेंदों पर सिर्फ तीन रन बने। पांचवीं गेंद पर कोहली स्ट्राइक पर थे और गेंदबाजी हारिस रऊफ कर रहे थे। रऊफ की शॉर्ट बॉल पर कोहली ने स्ट्रेट बाउंड्री के ऊपर से बेहतरीन छक्का लगाया। सोशल मीडिया पर लोग इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत शॉट में से एक बता रहे हैं। वहीं, भारत के पूर्व कोच वेंकटेश प्रसाद ने इसे शॉट ऑफ द ईयर बताया है।


वहीं, रऊफ की आखिरी गेंद पर कोहली ने फाइनल लेग के ऊपर से छक्का जड़ा। इन दोनों छक्कों ने मैच का रुख बदल कर रख दिया। मैच के बाद कोहली ने बताया कि जब आठ गेंदों में 28 रन चाहिए थे, उस वक्त मैं खुद को दो छक्के लगाने के लिए पंप अप कर रहा था। मैंने हिम्मत दिखाई और नतीजा यह हुआ कि आठ गेंदों पर 28 रन की जगह छह गेंदों पर 16 रन का इक्वेशन रह गया। 

आखिरी छह गेंदों पर टीम इंडिया को 16 रन चाहिए थे। 20वें ओवर में मोहम्मद नवाज गेंदबाजी के लिए आए और पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजा। हार्दिक 37 गेंदों में 40 रन बना सके। उनके आउट होने पर दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने दूसरी गेंद पर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन लिए। चौथी गेंद पर कोहली ने छक्का लगाया और इसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया। अगली गेंद नवाज ने वाइड फेंकी और फ्री हिट जारी रहा।

इसकी अगली गेंद पर कोहली ने बाई में तीन रन लिए। पांचवीं गेंद पर कार्तिक आउट हो गए। आखिरी गेंद पर अश्विन स्ट्राइक पर थे। तब जीत के लिए एक गेंद पर दो रन चाहिए थे। नवाज ने वाइड फेंकी और इक्वेशन लेवल हो गया। इसके बाद अश्विन ने एक रन लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। कोहली की 82 रन की नाबाद पारी एक यादगार पारी बन गई। वह न केवल मुश्किल समय से टीम इंडिया को जीत की तरफ ले गए, बल्कि अंत समय तक हार नहीं मानी और मैच जीतकर ही वापस लौटे। मैच फिनिशर विराट कोहली की फिर से वापसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed