फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli or Sachin Tendulkar Microsoft CEO Satya Nadella has an epic response

माइक्रोसाफ्ट के सीईओ नडेला ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर पर कहा, कल सचिन थे आज विराट हैं

Thu, 27 Feb 2020 08:38 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 27 Feb 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli or Sachin Tendulkar Microsoft CEO Satya Nadella has an epic response
सत्य नडेला

माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्य नडेला को अधिकतर भारतीयों की तरह क्रिकेट पसंद हैं, लेकिन जब उन्हें सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बीच पसंदीदा क्रिकेटर को चुनने के लिए बोला गया तो उन्होंने इन दोनों को ही चुना। माइक्रोसाफ्ट इंडिया के अध्यक्ष अनंद माहेश्वरी ने ‘चैट’ कार्यक्रम के दौरान नडेला को कोहली और तेंदुलकर के बीच से चुनने को कहा। नडेला ने कहा कि यह धर्म चुनने की तरह है। मैं कहूंगा कि कल तेंदुलकर और आज विराट।

विज्ञापन


भारत में जन्में इस अधिकारी का क्रिकेट के प्रति प्यार जगजाहिर है। अपनी किताब ‘हिट रिफ्रेश’ में उन्होंने बताया है कि इस खेल ने कैसे उनकी पेशेवर और निजी जीवन पर प्रभाव छोड़ा। उन्होंने अपनी किताब में लिखा कि मैं कहीं भी रहूं यह खूबसूरत खेल हमेशा मेरे दिमाग में रहता है।
विज्ञापन


खुशियां, यादें, नाटकीय हालात, जटिलता और उतार-चढ़ाव- अनंत संभावनाएं। नडेजा ने माहेश्वरी के साथ बातचीत के दौरान अनिल कुंबले के साथ मुलाकात का भी जिक्र किया। कुंबले ने स्पेक्टाकाम टेक्नोलाजीस नाम की स्टार्टअप कंपनी खोली है। नडेला ने कहा कि उन्होंने मुझे गेंदबाजी करने का मौका दिया और छक्का जड़ा दिया, मुझे अपने जीवन में सिर्फ उसी समय ऐसा करने का मौका मिला, अपना सपना जीने का।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed