{"_id":"627b76a729507902e622c3c6","slug":"virat-kohli-on-ab-de-villiers-ipl-return-kohli-says-hopefully-ab-de-villiers-will-be-back-at-rcb-next-year-in-some-capacity-mr-360-degree-in-ipl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AB de Villiers in IPL: विराट कोहली को उम्मीद- आईपीएल में अगले साल डीविलियर्स करेंगे वापसी, जानें और क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AB de Villiers in IPL: विराट कोहली को उम्मीद- आईपीएल में अगले साल डीविलियर्स करेंगे वापसी, जानें और क्या कहा
Wed, 11 May 2022 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 11 May 2022 02:11 PM IST
सार
कोहली ने अपने खराब फॉर्म को लेकर भी बातचीत की। इस सीजन कोहली अब तक तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इसको लेकर कोहली ने कहा- ऐसा मेरे साथ करियर में पहले कभी नहीं हुआ। इसलिए आउट होने के बाद मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट थी।
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने अब तक 12 में से सात मैच जीते हैं और 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। आरसीबी के मुख्य बल्लेबाज विराट कोहली हालांकि खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उन्होंने 12 पारियों में 216 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ एक अर्धशतक है। टीम मैनेजमेंट को मजबूरी में विराट को तीसरे या चौथे नंबर की जगह ओपनिंग उतारना पड़ रहा है।
ऐसे में टीम को मध्यक्रम में मिस्टर 360 के नाम से मशहूर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स की कमी खल रही है। डीवीलियर्स ने पिछले सीजन के बाद सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वह दोबारा लीग में वापसी कर सकते हैं। कोहली ने भी इसकी उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा है कि डीविलियर्स किसी न किसी रोल में बैंगलोर से जुड़ सकते हैं।

कोहली ने आरसीबी द्वारा किए गए एक पोस्ट के जरिये कहा- मैं डीविलियर्स को बहुत मिस करता हूं। मैं उनसे लगातार बातें करता हूं। डीवीलियर्स हाल ही में अपने परिवार के साथ यूएस में थे और गोल्फ का आनंद ले रहे थे। वह आरसीबी पर भी नजर बनाए हुए हैं और उम्मदी है कि अगले साल किसी ने किसी रोल में टीम के साथ नजर आएंगे।
इस दौरान कोहली ने अपने खराब फॉर्म को लेकर भी बातचीत की। इस सीजन कोहली अब तक तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। यह तीनों गोल्डन डक रहे। इसको लेकर कोहली ने कहा- ऐसा मेरे साथ करियर में पहले कभी नहीं हुआ। इसलिए आउट होने के बाद मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट थी। मुझे यह महसूस हुआ कि इस गेम में मुझे जो कुछ भी देखना था, सब देख लिया।

कोहली के खराब फॉर्म के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी उनकी आलोचना की थी। इयान बिशप से लेकर कई पूर्व क्रिकेटर्स ने कहा कि विराट आउट होने के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। हालांकि, कोहली इन आलोचनाओं से खुद को दूर मानते हैं। उन्होंने कहा- जो आलोचना कर रहे हैं, वो मेरा हाल नहीं जान सकते। आलोचक वह महसूस नहीं कर सकते जो मैं महसूस कर रहा हूं।
कोहली ने पिछले सीजन के बाद कप्तान से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आईपीएल 2022 से पहले फाफ डुप्लेसिस को कप्तान बनाया गया। नए कप्तान को लेकर कोहली ने कहा- मेरे और फाफ के बीच काफी पहले से ही अच्छी दोस्ती रही है। जब वह दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बने थे, उससे पहले से ही वह मेरे अच्छे दोस्त रहे हैं। फाफ को खुद पर काफी विश्वास है और यही जज्बा मैदान पर भी दिखता है।