{"_id":"86233887067ce7a70b5cabe739e26871","slug":"virat-kohli-not-get-any-nomination-in-iic-prizes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीसी पुरस्कारों पर खड़ा हुआ ‘विराट’ विवाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी पुरस्कारों पर खड़ा हुआ ‘विराट’ विवाद
एजेंसी/मुंबई
Updated Wed, 04 Dec 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के उत्तराधिकारी माने जा रहे विराट कोहली के वनडे क्रिकेट में धुआंधार प्रदर्शन को आईसीसी ने पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है, जिसे लेकर अच्छा खासा विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
इस साल बल्ले से निकले 4 धुआंधार शतक, साल में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने की उपलब्धि और आईसीसी की शीर्ष वनडे रैंकिंग भी इस विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज को आईसीसी पुरस्कारों में नामांकन तक नहीं दिला पाई।
विज्ञापन
मुंबई में मंगलवार को आईसीसी अवॉर्ड के लिए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई, लेकिन वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए शॉर्ट लिस्ट खिलाड़ियों में विराट का नाम शामिल नहीं था। साथ ही विराट को आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम में भी जगह नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
पढ़ें:- माही का जलवा, ICC मुकाबले में सभी को पछाड़ा
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 17 शतक बनाने वाले और सबसे तेज 5000 रन बनाने में महान विवियन रिचर्ड्स की बराबरी करने वाले विराट को आईसीसी ने वनडे पुरस्कारों में शामिल न कर कई सवाल खडे़ कर दिए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान और आईसीसी क्रिकेट समिति के अध्यक्ष अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाले पैनल ने इस टीम का चयन किया है।
हालांकि वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर की होड़ में धोनी के अलावा शिखर धवन और रविंद्र जडेजा शामिल हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए आर. अश्विन और चेतेश्वर पुजारा को नामांकित किया गया है। धोनी क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए भी नामित हैं।
नामांकन का पैमाना
7 अगस्त 2012 से 25 अगस्त 2013 के बीच किया गया प्रदर्शन
वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामांकित बल्लेबाज
खिलाड़ी ----- मैच ----- रन ----- उच्चतम ----- औसत ----- शतक
कुमार संगकारा ----- 21 ----- 956 ----- 169 ----- 63.73 ----- 2
महेंद्र सिंह धोनी ----- 15 ----- 450 ----- 113* ----- 56.25 ----- 1
मिस्बाह उल हक ----- 22 ----- 910 ----- 96* ----- 53.52 ----- 0
शिखर धवन ----- 14 ----- 707 ----- 116 ----- 54.38 ----- 3
रविंद्र जडेजा ----- 22 ----- 382 ----- 61* ----- 47.75 ----- 0
इस समयावधि में विराट का प्रदर्शन
मैच ---------- रन ---------- उच्चतम ---------- औसत ---------- शतक
23 ---------- 689 ---------- 115 ---------- 40.52 ---------- 2
वनडे में इस साल कोहली
मैच ----- रन ----- उच्चतम ----- औसत ----- स्ट्राइक रेट ----- शतक ----- अर्द्धशतक
31 ----- 1237 ----- 115* ----- 56.22 ----- 98.17 ----- 4 ----- 7