99 पर आउट, 'अनोखी हैट्रिक' से चूके कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाखापटनम में हुए वनडे मुकाबले में विराट कोहली करियर में पहली बार नर्वस नाइंटीज के शिकार बनने के साथ ही एक अनोखी हैट्रिक से भी चूक गए।
तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में वेस्ट इंडीज ने बल्लेबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया को दो विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।
इस मैच में कोहली ने 99 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन वह महज एक रन से अपने शतक से चूक गए। इस चूक के साथ ही वह विशाखापटनम में अपने लगातार तीसरे शतक के कारनामे से रह गए।
फिर विशाखापटनम में हुए अपने दूसरे मैच में भी कोहली ने वेस्ट इंडीज के ही खिलाफ 117 रन बनाए।
पहली बार 99 के फेर में फंसे विराट विराट कोहली रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में करियर का 18वां शतक जड़ने से चूक गए और पहली बार 99 के फेर में फंसे।
फिर नंबर वन बने कोहली भले ही विराट कोहली एक रन से शतक बनाने से चूक गए हों लेकिन अपनी 99 रन की पारी से वह 2013 के टॉप स्कोरर बन गए हैं। पिछले मैच में पांच हजार वनडे रन पूरे करने वाले विराट मौजूदा वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।
विराट ने इस वर्ष 30 मैचों में 58.00 के औसत से 1218 रन बना लिए हैं और उन्होंने हमवतन रोहित शर्मा को दूसरे स्थान पर छोड़ दिया है।
साल में पांचवें शतक से चूके दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस वर्ष चार शतक और सात अर्धशतक बनाए हैं। इस साल सर्वाधिक वनडे शतक बनाने में सिर्फ शिखर धवन ही उनकी बराबरी पर हैं जिन्होंने चार शतक बनाए हैं।
शिखर इस साल में एक हजार रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय और ओवरआल छठे बल्लेबाज बन चुके हैं। धवन के खाते में 22 मैचों से 1031 रन हो चुके हैं जिनमें चार शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।
टीम इंडिया के इस युवा बल्लेबाज ने इससे पहले यहां पर दो मैच खेले और दोनों ही में शतक ठोका था। 20 अक्टूबर 2010 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 118 रनों की पारी खेली थी।
इस मैच में विराट जब 99 पर खेल रहे थे तब मीडियम पेसर रवि रामपॉल ने उन्हें जेसन होल्डर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। हालांकि विराट अपने कैरियर में कुल तीसरी बार नर्वस नाइंटीज पर आउट हुए हैं। इससे पहले वह 94 और 91 रन बनाकर आउट हुए हैं।
रोहित ने 24 मैचों में 1155 रन बनाए हैं जिनमें दो शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं।