भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें आईसीसी विश्व कप के लिए फिट और तरोताजा रहने के लिए आईपीएल के एक या दो मैचों में बाहर बैठने में कोई गुरेज नहीं है।
2 of 5
virat kohli
- फोटो : file photo
कोहली से जब पूछा गया कि क्या वह थकान से बचने के लिए एक या दो मैच में बाहर बैठ सकते हैं तो उन्होंने कहा, 'हां, यह बड़ी संभावना है। क्यों नहीं?' उन्होंने कहा, 'यह खुद की जिम्मेदारी है। यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि वे जहां तक संभव हो संबंधित लोगों को किसी भी चोट की सूचना दें और योजना के अनुसार काम करें।'
3 of 5
virat and dhoni
- फोटो : file photo
कोहली ने बैंगलोर और चेन्नई के बीच होने वाले शुरूआती मैच की पूर्व संध्या पर ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, 'हमने खिलाड़ियों को स्मार्ट बनने को कहा है कि वे एक विशेष दिन कैसा महसूस करते हैं, इसकी जानकारी फिजियो को दें। अगर वह नहीं खेलने के लिए कहता है तो उसे फिजियो की बात का सम्मान करना चाहिए।'
4 of 5
virat kohli
- फोटो : file photo
यह पूछने पर कि क्या कार्यभार संबंधित मुद्दों से लीग पर असर पड़ेगा तो उन्होंने कहा कि यह सब खिलाड़ियों के संतुलन बनाने पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, 'आखिर में मैं व्यक्तिगत रूप से कल शुरूआत करने के लिए प्रेरित हूं।'
5 of 5
virat kohli pc
- फोटो : File photo
उन्होंने आगे कहा, 'मैं नहीं जानता कि आईपीएल के दौरान भारतीय खिलाड़ी कितने प्रतिस्पर्धी या कितने सहज होंगे। हर पेशेवर जानता है कि संतुलन कैसे बनाया जाये। अंत में आप एक फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हो और उन्होंने आप पर इस काम के लिए भरोसा जताया है।' इनपुट-भाषा