{"_id":"617ea76d29dcb0667f5866ac","slug":"virat-kohli-lost-toss-against-new-zealand-wasim-zafar-and-azharuddin-shared-their-thoughts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: विराट कोहली फिर हारे टॉस, शार्दुल ठाकुर टीम में शामिल, वसीम जाफर और अजहर ने कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: विराट कोहली फिर हारे टॉस, शार्दुल ठाकुर टीम में शामिल, वसीम जाफर और अजहर ने कही यह बात
Sun, 31 Oct 2021 07:55 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 31 Oct 2021 07:55 PM IST
सार
भारत के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर टॉस हार गए हैं, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। भारत ने शार्दुल ठाकुर और ईशान किशन को मौका दिया है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली एक बार फिर टॉस हार गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में एक बार फिर टॉस हार गए। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी और भारतीय प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव हुए हैं। सूर्यकुमार यादव की ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका मिला है। वहीं, आज के मैच में अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। ईशान किशन और शार्दुल के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर वसीम जाफर ने कू ऐप पर अपने विचार शेयर किए।
जाफर ने लिखा, "भारतीय टीम प्रबंधन ईशान किशन को खेलने के लिए भेज सकता है, उसे एक फ्लोटर के रूप में प्रयोग करें। अच्छी शुरुआत के मामले में वह तीन नंबर पर आ सकता है और सोढ़ी और सेंटनर पर हमला कर सकते हैं। वह फॉर्म में है और आत्मविश्वास से भरपूर है जो हमेशा एक प्लस होता है।"
विज्ञापन
अजहर ने भी कही अपनी बात
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी कू ऐप पर अपने विचार लिखे है, अजहर ने लिखा, "सलामी बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन से शुरुआत करवानी चाहिए, बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में वह न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं। आइए एक बड़ा स्कोर बनाएं और उन पर दबाव बनाएं।"
टीमें
भारत
ईशान किशन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड
मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), जेम्स नीशम, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट।

- Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) 31 Oct 2021
विज्ञापन
अजहर ने भी कही अपनी बात
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी कू ऐप पर अपने विचार लिखे है, अजहर ने लिखा, "सलामी बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन से शुरुआत करवानी चाहिए, बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में वह न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं। आइए एक बड़ा स्कोर बनाएं और उन पर दबाव बनाएं।"
- Mohammed Azharuddin (@azharflicks) 31 Oct 2021