फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दिग्गज ने बनाई सदी के बेहतरीन क्रिकेटरों की सूची, दो भारतीय भी शामिल

Sun, 06 Dec 2020 01:26 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 06 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli, Jasprit Bumrah among Brian Lara best of this era
भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर

वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा ने इस सदी के बेस्ट क्रिकेटरों की फेहरिस्त बनाई है, जिसमें उन्होंने पांच बल्लेबाजों और पांच गेंदबाजों को शामिल किया है। सदी के बेस्ट क्रिकेटरों की लिस्ट में लारा ने दो भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह दी है।



 

Virat Kohli, Jasprit Bumrah among Brian Lara best of this era
विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व कैरेबियाई कप्तान लारा ने इस युग के बेस्ट बल्लेबाजों में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बेस्ट गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह को चुना है। लारा ने अपने बेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली के अलावा न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन, इंग्लैंड के जो रूट, दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को भी शामिल किया है। 

Virat Kohli, Jasprit Bumrah among Brian Lara best of this era
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर @mipaltan

वहीं, गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह के साथ इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन, दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबादा और अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को जगह दी है। बता दें कि ब्रायन लारा अपने इंस्टाग्राम पर इस लिस्ट को जारी किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Brian Lara (@brianlaraofficial)





 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli, Jasprit Bumrah among Brian Lara best of this era
ब्रायन लारा

वहीं, ब्रायन लारा ने अपने समय में साथ खेलने वाले पांच बेस्ट बल्लेबाजों और गेंदबाजों को भी चुना है। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस, कुमार संगाकारा, राहुल द्रविड़, बल्लेबाजों की लिस्ट में हैं। वहीं अपने सदी के बेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में लारा ने वसीम अकरम, शेन वॉर्न, वकार यूनिस, मुथैया मुरलीधरन और ग्लैन मैक्ग्रा को शामिल किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed