{"_id":"632470ca81c0534d841949d2","slug":"virat-kohli-instagram-story-is-a-tribute-to-legend-basketball-player-michael-jordan-chicago-bulls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: विराट कोहली ने 'स्पेशल कैप' के साथ शेयर की तस्वीर, माइकल जॉर्डन के शिकागो बुल्स को दिया ट्रिब्यूट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: विराट कोहली ने 'स्पेशल कैप' के साथ शेयर की तस्वीर, माइकल जॉर्डन के शिकागो बुल्स को दिया ट्रिब्यूट
Fri, 16 Sep 2022 06:19 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 16 Sep 2022 06:19 PM IST
सार
हान एथलीट माइकल जॉर्डन के नेतृत्व में शिकागो बुल्स ने 1990 के दशक में छह चैम्पियनशिप खिताब जीते थे। उस बुल्स टीम को अब तक की सबसे महान टीमों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन
विराट कोहली और माइकल जॉर्डन की शिकागो बुल्स टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विराट कोहली क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं, लेकिन वह अन्य खेलों को भी उतना ही पसंद करते हैं। उन्हें फुटबॉल और टेनिस भी काफी पसंद है। रोजर फेडरर के साथ उनकी एक तस्वीर भी सामने आई थी। अब शुक्रवार को कोहली ने बास्केटबॉल के प्रति अपना प्यार भी दिखाया। कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी साझा की, जिसमें वह एनबीए टीम शिकागो बुल्स की टोपी पहने नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
इसके कैप्शन में विराट ने लिखा- क्या किसी को 90 के दशक के बुल्स याद हैं? उन्होंने टीम के सबसे महान युग का जिक्र करते हुए फोटो को कैप्शन दिया। महान एथलीट माइकल जॉर्डन के नेतृत्व में शिकागो बुल्स ने 1990 के दशक में छह चैम्पियनशिप खिताब जीते थे। उस बुल्स टीम को अब तक की सबसे महान टीमों में से एक माना जाता है। जॉर्डन के अलावा, टीम में स्कॉटी पिपेन और डेनिस रोडमैन जैसे अन्य लोग भी शामिल थे और उन्हें महान फिल जैक्सन द्वारा ट्रेनिंग दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
90 के दशक में शिकागो बुल्स के प्रभुत्व के युग को 'द लास्ट डांस' सीरीज में अच्छी तरह से दिखाया गया है। कोहली ने क्रिकेट से एक महीने के लंबे ब्रेक के बाद हाल ही में एशिया कप में एक्शन में वापसी की थी। लंबे समय तक खराब फॉर्म से जूझने के बाद कोहली ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, भारतीय टीम पाकिस्तान और श्रीलंका से हार के बाद सुपर फोर राउंड से बाहर हो गई थी।
माइकल जॉर्डन
माइकल जॉर्डन
कोहली ने टूर्नामेंट में दो अर्धशतक लगाए और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया। नवंबर 2019 के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक था। इस तरह उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 71 शतक भी पूरे कर लिए और सबसे ज्यादा शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बरारबरी की। अब वह सचिन तेंदुलकर से बस 29 शतक पीछे हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने के बाद विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में नजर आएंगे। इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेंगे। उन पर एक बार फिर बड़ी पारी खेलने की उम्मीद होगी। वहीं, वह इस फॉर्म को अगले महीने होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भी जारी रखना चाहेंगे। इस साल टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने पहले मैच में पाकिस्तान से 23 अक्तूबर को भिड़ेगी।