फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli in a new trouble

मुश्किल में फंसे टीम इंडिया के विराट

Wed, 21 Aug 2013 04:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 21 Aug 2013 04:29 PM IST
विज्ञापन
virat kohli in a new trouble

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और स्टाइलिश पर्सनेलिटी रखने वाले विराट कोहली एक नई मुसीबत में फंस गए लगते हैं। मैदान पर अति-उत्साह में रहने वाले कोहली के लिए मैदान से बाहर दिक्कत खड़ी हो गई है।

विज्ञापन


बहुराष्ट्रीय स्पोर्ट्सवियर कंपनी नाइकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कोहली पर करार के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है।

हालांकि, मामले की सुनवाई करते हुए कर्नाटक हाई कोर्ट ने भारतीय क्रिकेटर से पहले वाली स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति एच जी रमेश ने कोहली को नाइकी के साथ किए गए प्रायोजन करार को लेकर अगले चार सप्ताह तक यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा है।

नाइकी की अपील में कहा गया है कि कोहली के साथ कंपनी ने एक जनवरी, 2007 से लेकर 31 दिसंबर, 2007 तक करार किया था।

बाद में कुछ शर्तों के साथ करार की अवधि बढ़ाते हुए इसे पांच साल (1 अगस्त, 2008 से 31 जुलाई 2013) का कर दिया गया। इसके लिए कोहली को एक करोड़ 42 रुपए का भुगतान भी किया गया था।
विज्ञापन


इस करार में यह भी था कि दोनों के बीच करार को 31 जुलाई 2014 तक एक साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।

कंपनी का कहना है कि न सिर्फ इस करार को एक साल और आगे बढ़ाया गया, बल्कि कोहली को 2014 से आगे भी करार को बनाए रखने का प्रस्ताव दिया गया था। इस संबंध में दोनों पक्ष बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कोहली ने कंपनी को 6 जून, 2013 को पत्र लिखकर करार को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद कंपनी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

कंपनी का दावा है कि कोहली ने कुछ शर्तें रखी थी जिसे नहीं मानने पर बल्लेबाज ने इस करार को रद्द करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed