फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli hits Eight sixes first time in an ODI Innings copies MS Dhoni helicopter Shot watch Video

Virat Kohli Video: वनडे में पहली बार विराट ने एक पारी में आठ छक्के लगाए, धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की याद दिलाई

Sun, 15 Jan 2023 08:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 08:30 PM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में विराट कोहली ने आठ छक्के लगाए। उन्होंने नाबाद 166 रन की पारी में बहुत ही तूफानी बल्लेबाजी की। इस दौरान उनके एक छक्के ने फैंस को धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की भी याद दिला दी। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli hits Eight sixes first time in an ODI Innings copies MS Dhoni helicopter Shot watch Video
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 110 गेंद में नाबाद 166 रन बनाए। उनकी इस पारी में 13 चौके और आठ छक्के शामिल थे। विराट ने पहली बार किसी वनडे पारी में आठ छक्के लगाए। उनकी इस तूफानी पारी के चलते भारत ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 390 रन का बड़ा स्कोर बनाया और श्रीलंकाई टीम को 73 रन के छोटे स्कोर पर समेटकर वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने सीरीज भी 3-0 से अपने नाम की।
विज्ञापन


इस मैच में विराट कोहली के एक छक्के ने फैंस को धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की याद दिला दी, क्योंकि कोहली ने धोनी के अंदाज में ही अपना शॉट खत्म किया। 

विराट के आठ छक्के देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वनडे क्रिकेट में विराट का 46वां शतक
वनडे क्रिकेट में यह विराट कोहली का 46वां शतक था। वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सचिन से सिर्फ तीन शतक पीछे हैं। सचिन ने वनडे में 49 शतक लगाए हैं, जबकि कोहली 46 शतक लगा चुके हैं। वहीं, इस मैच में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 10वीं बार शतकीय पारी खेली। किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का मामले में वह शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में नौ शतक लगाए हैं। वहीं, विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ 10 वनडे शतक लगा चुके हैं। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी नौ वनडे शतक लगाए हैं।

विराट ने महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ा
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी विराट ने श्रीलंका के महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है। 448 मैच खेलने वाले महेला जयवर्धने ने 418 वनडे पारियों में 33.37 के औसत और 78.96 के स्ट्राइक रेट से 12650 रन बनाए थे। वहीं, विराट कोहली 268 मैच की 259 पारियों में ही 12700 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनका औसत 58 और स्ट्राइक रेट 93 के करीब है। वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली अब पांचवें नंबर पर हैं। उनसे आगे अब सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, रिकी पोंटिंग और सनथ जयसूर्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed