{"_id":"56fa48804f1c1bf433f0013c","slug":"virat-kohli-has-better-record-in-odi-than-sachin-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के भगवान सचिन से भी बेहतर हैं विराट कोहली!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट के भगवान सचिन से भी बेहतर हैं विराट कोहली!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 29 Mar 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से 16 साल पहले जो प्यार और भरोसा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के लिए हुआ करता था, वहीं विराट कोहली के लिए है। क्रिकेट में सचिन के नाम इतने रिकॉर्ड हैं जो लंबे समय तक टूटेंगे भी नहीं।
विज्ञापन
लेकिन इन-दिनों जिस तरह कोहली ने अपने बल्ले की हनक दिखाई है, उससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या वह सचिन से भी बेहतर हैं या ये सिर्फ हवाई बातें हैं।
वनडे की बात करें तो 27 साल 144 की उम्र में क्रिकेट के भगवान सचिन 249 मैचों में 9262 रनों के साथ 42.10 के औसत से 25 सेंचुरी ठोंक चुके थे। वहीं, कोहली इसी उम्र में सिर्फ 171 वनडे मैचों में 51.51 के औसत से 7212 रन ठोंक चुके हैं, इनकी भी 25 सेंचुरी ही हुई है।
विज्ञापन
अगर सचिन के सिर्फ 171 वनडे मैचों की बात करें तो इस वक्त तक वह सिर्फ 38.85 के औसत से 5828 रन ही बना सके थे, वह भी 12 सेंचुरी के साथ। लिहाजा स्पष्ट है इस मामले में तो कोहली मास्टर ब्लास्टर सचिन से आगे ही दिखते हैं।
विज्ञापन
टी-20 में सचिन सिर्फ एक ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेले हैं, इसमें उन्होंने सिर्फ 10 रन बनाए थे। वहीं, कोहली इस वक्त टी-20 के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर के रुप में उभरे हैं।