फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Hardik Pandya interacts with 'Maaro Mujhe Maaro' guy Momin Saqib; video goes viral

IND vs PAK: भाई तेरा छक्का नहीं भूलेगा! 'मारो मुझे मारो' वाले शख्स ने हार्दिक से कही यह बात, कोहली से भी मिले

Mon, 29 Aug 2022 04:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Aug 2022 04:55 PM IST
सार

भारत बनाम पाकिस्तान मैच को देखने के लिए पाकिस्तान के सोशल मीडिया स्टार मोमिन साकिब भी पहुंचे थे। उन्होंने मुकाबले के बाद हार्दिक पांड्या और विराट कोहली से मुलाकात की।

विज्ञापन
Virat Kohli Hardik Pandya interacts with 'Maaro Mujhe Maaro' guy Momin Saqib; video goes viral
मोमिन साकिब (उजले कपड़े में); साथ में हैं हार्दिक पांड्या और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच के हीरो रहे हार्दिक पांड्या। हार्दिक ने तीन विकेट लेने के साथ-साथ 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इस मैच को देखने के लिए पाकिस्तान के सोशल मीडिया स्टार मोमिन साकिब भी पहुंचे थे। उन्होंने मुकाबले के बाद हार्दिक पांड्या और विराट कोहली से मुलाकात की। मोमिन ने इन दोनों से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
विज्ञापन

कोहली से बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए मोमिन ने लिखा- एक महान खिलाड़ी और एक शानदार व्यक्तित्व। इकलौते विराट कोहली। उन्हें फॉर्म में वापसी करता देखकर अच्छा लगा! उन्होंने क्या खेल दिखाया है! मैं उम्मीद करता हूं हम फाइनल में मिलेंगे! वीडियो में मोमिन जब विराट से मिलते हैं तो कहते हैं- जीत के लिए बधाई। आज का दिन काफी दुख भरा था हमारे लिए, लेकिन उम्मीद है कि हम फिर से फाइनल में मिलेंगे। इस पर कोहली मुस्कुरा देते हैं। दोनों आखिर में गले भी मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मोमिन प्लेयर ऑफ द मैच हार्दिक पांड्या से भी मिले। इसके कैप्शन में मोमिन ने लिखा- कांटे की टक्कर। युवा और नए खिलाड़ी होने के बावजूद पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। आपने अच्छी बल्लेबाजी की और मैच को हमसे दूर ले गए हार्दिक पांड्या। भाई तेरा छक्का नहीं भूलेगा! वीडियो में मोमिन हार्दिक से यह कहते हुए सुनाई देते हैं- बधाई हो! आईपीएल में जीत के बाद क्या वापसी की है। आपने आज शानदार खेल दिखाया। उम्मीद करता हूं हम फाइनल में मिलेंगे। इस पर हार्दिक कहते हैं बिल्कुल-बिल्कुल।
विज्ञापन

दरअसल, मोमिन भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए 2019 वनडे वर्ल्ड कप मैच के बाद सोशल मीडिया पर मशहूर हुए थे। वहीं, एशिया कप 2022 की बात करें तो अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 43 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने चार और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने कड़े मुकाबले को 19.4 ओवर में पांच विकेट से जीत लिया। हार्दिक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। 

भारत की ओर से विराट कोहली ने 35 रन, रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने तीन और नसीम शाह ने दो विकेट लिए। भारतीय टीम अब अपने अगले मैच में 31 अगस्त को हॉन्गकॉन्ग से भिड़ेगी। वहीं, पाकिस्तान की टीम दो सितंबर को हॉन्गकॉन्ग से भिड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed