फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli gives his playing jersey to David Warner daughter Indi, Australian batsman shares photo

विराट ने डेविड वार्नर की बेटी को दी अपनी जर्सी, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने शेयर की तस्वीर

Sat, 30 Jan 2021 05:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 30 Jan 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli gives his playing jersey to David Warner daughter Indi, Australian batsman shares photo
इंडी वार्नर - फोटो : instagram@Davidwarner31

ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी गंवाने का दुःख है। लेकिन उनकी चार साल की बेटी इंडी विराट की वजह से बेहद खुश है। वार्नर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी इंडी की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि उनकी बेटी खुश है क्योंकि उसे उसके पसंदीदा विराट कोहली की जर्सी मिली है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले वार्नर ने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की जिसमें वह विराट की जर्सी पहनी नजर आ रही है। वार्नर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'मुझे मालूम है कि हम सीरीज हार गए लेकिन हमारे साथ यहां एक लड़की है जो खुश है। अपनी खेलने वाले जर्सी देने के लिए धन्यवाद विराट कोहली। इंडी को यह बेहद पसंद है। डैडी और आरोन फिंच के अलावा, वह वीके से प्यार करती है।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)


 

बता दें कि वार्नर की दूसरी बेटी इंडी विराट की बहुत बड़ी प्रशंसक है। इसका खुलासा खुद वार्नर और उनकी पत्नी कैंडिस ने 2019 में एक वीडियो डालते हुए किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी इंडी विराट की फैन है और ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर की बजाय भारतीय क्रिकेट कप्तान की तरह से खेलना पसंद करती है ।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)


गौरतलब है कि डेविड और कैंडिस की तीन बेटियों हैं, इनमें इवी (6) सबसे बड़ी और फिर इंडी (4) और इस्ला (1) है। कैंडिस ने ट्रिपल एम सिडनी रेडियो से बातचीत में कहा था कि हम घर के पीछे कभी-कभी क्रिकेट खेलते हैं। इसमें मजेदार यह है कि मेरी बेटी कभी अपने पिता तो कभी फिंच की तरह खेलती है लेकिन इंडी, वह विराट कोहली बनना चाहती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed