फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli gave a smile after getting out in nine runs against Rajasthan Royals

RCB vs RR: पिछली तीन पारियों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं विराट, राजस्थान के खिलाफ आउट होने पर दी यह प्रतिक्रिया

Wed, 27 Apr 2022 01:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 01:13 PM IST
सार

राजस्थान के खिलाफ मैच में भी विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इस मैच में नौ रन के स्कोर पर आउट होने के बाद विराट हल्की मुस्कान के साथ पवेलियन लौटे, लेकिन उनके चेहरे पर आउट होने का दर्द साफ झलक रहा था। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli gave a smile after getting out in nine runs against Rajasthan Royals
राजस्थान के खिलाफ आउट होने के बाद विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में विराट कोहली का खराब फॉर्म जारी है। लगातार दो पारियों में शून्य के स्कोर पर आउट होने वाले कोहली अगले मैच में भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। विराट नवंबर 2019 के बाद से किसी भी फॉर्मेट में तिहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए हैं और अब उनके लिए दहाई का आंकड़ा छूना भी मुश्किल हो रहा है। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि वो अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं और इससे जरूर वापसी करेंगे। विराट भी यह बात बखूबी समझ रहे हैं, क्योंकि हर बार उनके आउट होने का तरीका अलग होता है। इस सीजन वो दो बार रन आउट हो चुके हैं। 
विज्ञापन


राजस्थान के खिलाफ जब प्रसिद्ध कृष्णा की छोटी गेंद पर कोहली पुल शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए तो पवेलियन लौटते समय उनके चेहरे पर एक मुस्कुराहट थी। इस मुस्कुराहट में रन न बना पाने का दर्द साफ झलक रहा था और एक समझ भी थी कि कभी न कभी तो यह दौर खत्म होगा और उनके बल्ले से बड़ी पारी निकलेगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपनिंग में भी फ्लॉप हुए विराट
विराट कोहली इस मैच में बैंगलोर के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतरे थे, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 10 गेंद में नौ रन बनाए, इसमें दो चौके भी शामिल थे। इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने ठीक उसी अंदाज में विराट को फंसाया, जैसा मिशेल जॉनसन ने 2015 विश्वकप में किया था। कृष्णा ने पहली तीन गेंदों में कोई रन नहीं दिया और विराट बड़ा शॉट खेलने के लिए छटपटाने लगे। अगली गेंद कृष्णा ने वाइड की और बैंगलोर को रन जरूर मिला पर विराट के बल्ले से नहीं। अगली गेंद तेज बाउंसर थी और पुल शॉट खेलने के चक्कर में कोहली कैच आउट हो गए। ठीक ऐसा ही 2015 विश्वकप में हुआ था, जब जॉनसन ने विराट को लगातार डॉट गेंद करके बाउंसर पर आउट किया था। 



इस सीजन 16 के औसत से रन बना रहे हैं विराट
विराट कोहली इस सीजन बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। नौ मैचों में उन्होंने 128 रन बनाए हैं और उनका औसत 16 का है। राजस्थान के खिलाफ विराट ने पारी की शुरुआत की थी और पहले ओवर में आक्रामक अंदाज में रन बनाए थे, लेकिन दूसरे ही ओवर में वो आउट हो गए। इस सीजन बैंगलोर की टीम ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अब बेपटरी होती दिख रही है। लगातार दो मैच में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में आरसीबी पांचवें नंबर पर आई गई है और प्लेऑफ की रेस में पिछड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed